हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान और कथित शुद्धिकरण विवाद पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने अब इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी कर ली है।
दिल्ली में दलित सांसदों की अहम बैठक विवाद के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अगले सोमवार (7 सितंबर, 2026) को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के सभी 15 दलित सांसद शामिल होंगे। बैठक के बाद सभी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
बेंगलुरु में दर्ज हुई एफआईआर यह मामला अब कानूनी रूप ले चुका है। बेंगलुरु के विधान सौधा पुलिस थाने में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, सिविल राइट्स प्रोटेक्शन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। खरगे ने याद दिलाया कि इस घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सदन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देशित करने की मांग की है।
शुद्धिकरण पर तीखा प्रहार खरगे ने साफ तौर पर कहा है कि हल्द्वानी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में जो शुद्धिकरण किया गया, वह एक अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने पत्र में मांग की है कि इस घटना में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।
राज्यसभा में नेता सदन श्री @JPNadda को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धीकरण (purification) के गंभीर मामले में उनके द्वारा सदन में दिए गए आश्वासन की मैंने याद दिलाई है और आग्रह किया है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 3, 2026
24 दिन बीत जाने… pic.twitter.com/QWtFACaSg6
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: ओवैसी का योगी सरकार पर तगड़ा प्रहार, बोले- चोरों की तरह गिराया ढांचा
बच्चों का बचपन बचाइए, टैलेंट को पहचानिए : शिक्षक दिवस पर PM मोदी का शिक्षकों को बड़ा संदेश
450 साल बाद बदला दुनिया का नक्शा: आखिर क्यों मर्केटर को पीछे छोड़ इक्वल अर्थ चुन रहा है UN?
हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 150 टी20I मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो: पत्नी को बालों से घसीटा, मचा हड़कंप
मौत को मात: 11 दिन तक मलबे में दबी रही महिला, चमत्कारिक तरीके से मिली नई जिंदगी
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल: खिताबी जंग के लिए तैयार ईस्ट जोन, ऐसी हो सकती है टीम की प्लेइंग 11
भारत के आगे पाकिस्तान का स्पिन सरेंडर : 55 रन पर ढेर, टी20 इतिहास का सबसे शर्मनाक स्कोर
जन्माष्टमी पर रावण राज का पोस्टर शेयर कर घिरे रामायण मेकर्स, भड़के फैंस ने पूछा- ये कैसी रणनीति?
मां, दूध पिला दो ना... : ट्रक पर बनी तस्वीर को मां समझ बैठा बछड़ा, वायरल वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें