दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 150 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।
पुरुष और महिला क्रिकेट में रचा इतिहास यह उपलब्धि न केवल महिला क्रिकेट के लिए, बल्कि पुरुष क्रिकेट के इतिहास में भी पहली बार हासिल की गई है। अब तक किसी भी पुरुष या महिला क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 150 मैचों में कप्तानी नहीं की थी। हरमनप्रीत ने 2012 में कप्तानी की बागडोर संभाली थी और तब से वह निरंतर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
हरमनप्रीत की कप्तानी का सफर हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 149 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें से भारत ने 87 मैचों में जीत हासिल की है। इस दौरान 57 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 5 मैच बेनतीजा रहे। उनका जीत का प्रतिशत वैश्विक स्तर पर काफी प्रभावशाली रहा है।
सबसे ज्यादा टी20I मैचों में कप्तानी करने वाली टॉप खिलाड़ी:
कप्तानी का बोझ, प्रदर्शन में निखार हरमनप्रीत की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि कप्तानी के भारी दबाव के बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को प्रभावित नहीं होने दिया। बतौर कप्तान खेले 149 मैचों की 136 पारियों में उन्होंने 32.68 की औसत से 3301 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।
इतना ही नहीं, पूरे 150 मैचों के लंबे सफर में वे सिर्फ 4 बार शून्य पर आउट हुई हैं, जो उनकी निरंतरता और दबाव को झेलने की क्षमता को दर्शाता है। हरमनप्रीत का यह कीर्तिमान साबित करता है कि वे न केवल एक बेहतरीन कप्तान हैं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज भी हैं।
🚨 𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁, 𝗠𝗼𝗻𝘂𝗺𝗲𝗻𝘁𝗮𝗹 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Harmanpreet Kaur becomes the first cricketer to captain a side in 1️⃣5️⃣0️⃣ T20Is. 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#TeamIndia | #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/WrdFlp7kcH
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट , संभलकर निकलें बाहर
दलीप ट्रॉफी से सीधे टी-20 का कठिन इम्तिहान : ईशान और तिलक के सामने अब फॉर्मेट बदलने की बड़ी चुनौती
संजय गांधी नेशनल पार्क के 4000 लोगों को मिलेगा नया आशियाना, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला
कार चोरी से बचाना या जुगाड़ की हद? स्कॉर्पियो को छत पर खड़ा देख हैरान रह गए लोग
गार्डन में रिपोर्टिंग करते दिखे हिटमैन : रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू वीडियो हुआ वायरल
कौशांबी ब्लास्ट: आरोपी शकील का महल जमींदोज, एनकाउंटर के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफी
नासिक का रण: आदिवासी छात्रों की मौत पर भड़के राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी , सरकार पर लगे गंभीर आरोप
स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: बुलंदशहर से हिरासत में, POCSO एक्ट के तहत नया केस दर्ज
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
144 KM की रफ्तार से आई तबाही: कैलिफोर्निया के तटों को निगल रही हैं समुद्र की विकराल लहरें