कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। 14 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे के मुख्य आरोपी शकील के घर को प्रशासन ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव में शकील का पांच कमरों का आलीशान मकान बना था। प्रशासन के अनुसार, इस मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा इसे अवैध घोषित किए जाने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे बुलडोजर से ढहा दिया गया।
मुठभेड़ के बाद धराया 50 हजार का इनामी मकान को ध्वस्त करने के साथ ही पुलिस ने फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील को भी दबोच लिया। गिरफ्तारी एक पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई। हादसे के बाद से ही शकील कानून की नजरों से बचकर भाग रहा था, लेकिन अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
मेरे घर गिर गए, मुझे माफ कर दें गिरफ्तारी के बाद शकील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद डरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसने मृतकों के परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने कहा, मेरे घर-द्वार गिर गए हैं, बच्चे इधर-उधर हो गए हैं। जिन लोगों के परिजनों की मौत हुई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं।
क्या था पूरा मामला? कौशांबी की इस पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने 14 लोगों की जान ले ली थी। इस मामले में अब तक फैक्ट्री गोदाम समेत मुख्य आरोपी नौशाद और अब शकील के घर पर बुलडोजर चल चुका है। नौशाद समेत अन्य चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे। शकील की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस का दावा है कि इस मामले के सभी नामजद आरोपी अब कानूनी गिरफ्त में आ चुके हैं।
थाना पिपरी क्षेत्रांतर्गत पटाखा फैक्टी में हुई विस्फोट की घटना से संबंधित 50 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त शकील को पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार किया गया। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा दी गई वीडियो बाइट।#UPPolice#kaushambipolice pic.twitter.com/W21xKiuwyJ
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) September 4, 2026
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : भारी बारिश और 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, 17 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
रील के चक्कर में मौत से टक्कर: चलती ट्रेन से बाहर लटककर स्टंट करना पड़ा भारी, देखें खौफनाक वीडियो
कौशांबी विस्फोट: 14 मौतों का गुनहगार शकील एनकाउंटर में ढेर, पैर में लगी गोली
धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव: मथुरा से अयोध्या तक भक्ति में डूबा देश, ड्रोन और फूलों से हुई भव्य सजावट
जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने जताई गहरी चिंता
हाईराइज बिल्डिंग की छत पर डॉगेश भाई का स्टंट, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू का यह वीडियो
मेरी पत्नी भी उनकी वजह से क्रिकेट देख रही हैं - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए दिग्गज क्रिकेटर
# रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: पोलैंड में क्रॉसिंग पर फंसे ट्रक के परखच्चे उड़ाते हुए निकली ट्रेन
त्रिशूर सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार लॉरी से टकराई, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?