नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर हाल ही में प्रदर्शनकारियों और छात्रों के साथ हुई पुलिसिया मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय करार दिया है।
किताब विमोचन के दौरान मुखर हुए जज जस्टिस भुइयां नई दिल्ली में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद की किताब पुलिसिंग द रिपब्लिक के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। वहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का हमला बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने पुलिस बल की तटस्थता पर सवाल उठाए।
युवा अधिकारियों के व्यवहार पर निराशा जस्टिस भुइयां ने कहा कि जब हम भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारियों को खुद प्रदर्शनकारियों पर हमला करते हुए देखते हैं, तो यह बहुत निराशाजनक होता है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग की जगह संविधान के दायरे में रहकर काम करे।
पुलिस की विश्वसनीयता का संकट आम नागरिक के लिए पुलिस राज्य की शक्ति और न्याय का प्रतीक है। जस्टिस भुइयां के अनुसार, यह बेहद जरूरी है कि पुलिस अपनी विश्वसनीयता बनाए रखे। यह तभी संभव है जब पुलिस निष्पक्ष, ईमानदार, धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
हिरासत में यातना पर भी चेतावनी जस्टिस भुइयां ने देश में लगातार बढ़ रही हिरासत में यातना और मौतों के मामलों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इन घटनाओं को सभ्य समाज के लिए सबसे बुरा अपराध बताया। उन्होंने पुलिस के कामकाज में राजनीतिक दखलंदाजी को लेकर भी आगाह किया और सिस्टम में व्यापक सुधार की जरूरत पर बल दिया।
सीजेपी के दबाव के बाद स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में इस बीच, प्रदर्शनकारियों (सीजेपी) के दबाव के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद निवासी संजय के साथ मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। स्वतंत्र ने एक पॉडकास्ट में संजय के साथ मारपीट की बात खुद कबूली थी, जिसके बाद से ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।
*VIDEO | New Delhi: Police personnel assaulting protesters is distressing; it is a matter of grave concern, says Justice Ujjal Bhuyan on police action at Jantar Mantar, at the release of retired IPS officer Yashovardhan Azad s book Policing the Republic . pic.twitter.com/BSF0qdY3Nn
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
पुलिस 2 मिनट देर से आती तो... , निशु आजाद के पिता का पुराना वीडियो देख गरमाई सियासत
धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव: मथुरा से अयोध्या तक भक्ति में डूबा देश, ड्रोन और फूलों से हुई भव्य सजावट
चंद व्यूज की भूख या मौत को दावत? चलती ट्रेन के सामने स्टंट करने वाला रीलबाज गिरफ्तार
मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल: थिएटर्स में गूंजी मुन्ना भैया की दहाड़, फैंस बोले- सीटियां बजाने पर मजबूर फिल्म
ड्रग्स के नशे में था एयर इंडिया का पायलट, 300 फीट नीचे गिरा विमान; नौकरी से निकाला गया
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: पार्किंग के दौरान पोल से टकराई इंडिगो फ्लाइट, 200 यात्रियों की बची जान
दलीप ट्रॉफी फाइनल: क्या वैभव सूर्यवंशी समेत ये तीन बड़े खिलाड़ी खेलेंगे खिताबी मुकाबला?
सरकारी स्कूल की बदहाली: किताबें सुखाते दिखे मासूम छात्र, लापरवाही की तस्वीरें वायरल
अभिषेक शर्मा क्यों कहलाए कन्हैया ? जन्मदिन पर मां ने खोला राज
खुद को आईने में देखो... : जेसन गिलेस्पी का आकिब जावेद पर तीखा प्रहार, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान