राजनांदगांव: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की दीवानगी जानलेवा साबित हो सकती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चंद व्यूज के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले इस स्टंटबाज को अब आरपीएफ ने पुणे से दबोच लिया है।
क्या था पूरा मामला? पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन के बेहद करीब, दूसरे ट्रैक पर बैठकर रील बना रहा था। तभी सामने से एक मालगाड़ी फुल स्पीड में गुजरी। रील बनाने के चक्कर में यह युवक अपनी जान के साथ-साथ रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन गया था।
आरपीएफ की तकनीकी घेराबंदी वीडियो वायरल होने के बाद राजनांदगांव आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआत में युवक की पहचान और लोकेशन का पता लगाना बड़ी चुनौती थी। आरपीएफ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और आम जनता से मदद मांगी। इसके बाद रायपुर से लेकर पुणे तक के दर्जनभर स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
पुणे से धरा गया स्टंटबाज तकनीकी जांच और इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी की पहचान महासमुंद जिले के जगोरा गांव के निवासी के रूप में की। लोकेशन ट्रेस होते ही आरपीएफ की टीम पुणे पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे राजनांदगांव लाया गया और कोर्ट के आदेश पर रायपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
कानूनी कार्रवाई और सख्त चेतावनी रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया है। आरपीएफ ने युवाओं और अभिभावकों को सख्त चेतावनी दी है कि रेलवे ट्रैक, यार्ड या किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में रील न बनाएं। आपकी एक छोटी सी चूक या लोकप्रियता की भूख किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब रेलवे और भी सख्त रवैया अपनाएगी।
*रेल परिचालन में बाधा डालना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार!
— South East Central Railway (@secrail) September 3, 2026
रेलवे ट्रैक पर खतरनाक हरकत कर रील बनाने और रेल परिचालन को बाधित करने वालों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 153 व 147 के तहत कार्यवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
नियमों का पालन करें, ट्रैक से दूर रहें और संरक्षित यात्रा… pic.twitter.com/PO4EZtu3aB
अभिषेक शर्मा क्यों कहलाए कन्हैया ? जन्मदिन पर मां ने खोला राज
बिहार में बाढ़ का तांडव: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हेलीकॉप्टर से लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
EOS-05 बनाम Yaogan-41: भारत की आسمानी आंख के सामने चीनी दैत्य , क्या है दोनों उपग्रहों का सच?
दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने और संघी गुंडों को बचाने का आरोप: निशाने पर आए DCP सचिन शर्मा
8 साल का साथ, एक भावुक विदाई: ड्राइवर ने बस को चूमा, वीडियो देख भर आईं लोगों की आंखें
विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय, बोर्ड का मिला फुल सपोर्ट
बिग बॉस 20: काउबॉय अवतार में सलमान खान का धमाका, सेट से लीक हुई तस्वीरें
श्री चरणी का जलवा: दीप्ति शर्मा को पछाड़ा, अब पूनम यादव का अजेय रिकॉर्ड खतरे में
FCRA संशोधन बिल के लिए बनी संयुक्त समिति: डॉ. संजय जायसवाल संभालेंगे कमान
एशियाई गेम्स 2026: क्या क्रूज शिप पर अपना ठिकाना बनाएगी टीम इंडिया? जानें पूरा सच