देश भर में परीक्षाओं और शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के बीच, अब महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नासिक के ईदगाह मैदान में आदिवासी छात्र अपनी जान की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
इस आंदोलन ने राजनीतिक रंग ले लिया है, जिसमें राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके खुलकर छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं।
महाराष्ट्र के सरकारी सहायता प्राप्त आश्रम स्कूलों में बदहाली का आलम यह है कि पिछले कुछ समय में 592 आदिवासी छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। छात्रों का आरोप है कि ये मौतें सिस्टम की लापरवाही का नतीजा हैं।
छात्रों की प्रमुख मांगें:
नासिक पहुंचे राहुल गांधी ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज ठहराया। सोशल मीडिया पर राहुल ने लिखा, शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर छात्र का अधिकार है।
वहीं, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन इन छात्रों की व्यथा पर बहरा बना हुआ है, जबकि छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर इंसाफ मांग रहे हैं।
आंदोलन में शामिल हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों की सेहत को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि भूख हड़ताल के बजाय वे मुंबई मार्च करें ताकि सरकार को सत्ता के केंद्र में घेरकर जवाबदेह बनाया जा सके।
दीपके ने एक अहम सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि इन जर्जर आश्रम स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए PM CARES फंड जैसे आपातकालीन कोष का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है?
फिलहाल, 100 से ज्यादा छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं। छात्रों की बिगड़ती तबीयत ने महाराष्ट्र सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, जहाँ अब यह लड़ाई केवल स्थानीय न रहकर एक बड़े राजनीतिक मुद्दे में तब्दील हो चुकी है।
नासिक, महाराष्ट्र में आज आदिवासी छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र भी शामिल थे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2026
उनकी समस्याएं और मांगें ध्यान से सुनीं।
हर छात्र को पढ़ाई के लिए एक सम्मानजनक, सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलना उसका हक़ है। वंचित… pic.twitter.com/YaNx7M3M8f
केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर मौत
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास
वरुण धवन पर भारी पड़े समय रैना: बॉर्डर 2 से लेकर एक्टिंग तक का उड़ाया मजाक
इंस्टाग्राम वाला फर्जी इश्क: निकाह का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे लाख रुपये
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
पहले पढ़ाई करें, फिर बोलें : स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने साधा निशाना
चीन में कुदरत का कहर: टाइफून सॉडेल ने ढहाए मकान, 83 हजार लोगों का पलायन
भाग सकते हो, छिप नहीं सकते : कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, लश्कर का खूंखार कमांडर ढेर
फैंस को बड़ा झटका: दलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल, तिलक वर्मा ने की पुष्टि