भारत के पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने पाकिस्तान को लेकर गंभीर आगाह किया है। उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले भविष्य में भी पाकिस्तान भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चुनौती और खतरा बना रहेगा।
परमाणु हथियारों का स्टेबिलिटी-इंस्टेबिलिटी पैराडॉक्स नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीडीएस ने कहा कि परमाणु हथियारों ने शीर्ष स्तर पर रणनीतिक स्थिरता तो दी है, लेकिन इसी के चलते निचले स्तर पर अस्थिरता बढ़ गई है। इसे स्टेबिलिटी-इंस्टेबिलिटी पैराडॉक्स कहा जाता है।
आतंकवाद को हथियार बना रहा पाकिस्तान चौहान के अनुसार, पाकिस्तान की रणनीति है कि वह पारंपरिक सैन्य युद्ध की गुंजाइश को कम कर दे और आतंकवाद व सीमा पार की गतिविधियों जैसे सब-कंवेंशनल ऑपरेशनों को बढ़ावा दे। वह परमाणु हथियारों की आड़ लेकर पारंपरिक युद्ध के दायरे को सीमित करना चाहता है।
क्रेडिबल डिटरेंस ही एकमात्र रास्ता पूर्व सीडीएस ने जोर दिया कि पाकिस्तान के प्रॉक्सी वॉर और आतंकवाद का मुकाबला करने का एकमात्र प्रभावी तरीका क्रेडिबल डिटरेंस (विश्वसनीय प्रतिरोध) तैयार करना है। भारत उरी, बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के जरिए यह प्रदर्शित कर चुका है कि वह किसी भी सीमा तक जा सकता है।
पाकिस्तान की हरकतों पर कड़ी नजर की जरूरत उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान की इन हरकतों के अंजाम को इतना बढ़ाना होगा कि वह आतंकवाद को अपनी राज्य नीति (State Policy) का साधन मानना ही छोड़ दे। हालिया समझौतों के बावजूद पाकिस्तान के व्यवहार में बड़ा बदलाव आना अभी बाकी है।
गलतफहमी पड़ सकती है भारी पूर्व सीडीएस का मानना है कि कभी-कभी पाकिस्तान में बढ़ता ओवर-कॉन्फिडेंस उसे गलत आकलन (miscalculation) के लिए प्रेरित कर सकता है। इसलिए भारत को हर समय अलर्ट रहने और अपनी रक्षा नीति को धारदार बनाए रखने की आवश्यकता है।
#WATCH | Delhi | Former CDS Anil Chauhan says, Pakistan will remain a major security concern and a threat for time to come... The idea of Pakistan has been to reduce space for conventional operations and expand the space for sub-conventional operations, that is terrorism and… pic.twitter.com/yLbhQBGRMt
— ANI (@ANI) September 5, 2026
जब पीएम मोदी बने छात्र: शिक्षक से पूछा- बेहतर वक्ता बनने के लिए क्या करूं?
एक गैंग है जो मेरे भाषण को टुकड़े-टुकड़े करके फैला देगी , SRCC के शताब्दी समारोह में गरजे पीएम मोदी
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों का सियासी गणित, क्या सपा का गढ़ बरकरार रहेगा?
SRCC के 100 साल: रजत शर्मा बोले- विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने की ताकत रखती है यह संस्था
चीन में टाइफून सॉडेल का तांडव: ढहे तीन मंजिला मकान, 83,000 लोग घर छोड़ने को मजबूर
गार्डन में रिपोर्टिंग करते दिखे हिटमैन : रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू वीडियो हुआ वायरल
दलीप ट्रॉफी फाइनल: चेन्नई में होगा घमासान, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की नजरें खिताब पर
शेफाली वर्मा का ऐतिहासिक कारनामा: 22 की उम्र में रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे युवा रिकॉर्ड होल्डर
छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो! चोरी से बचाने के लिए मालिक ने निकाला गजब का जुगाड़
शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने का आरोप: खरगे बोले- हर दिन बंद हो रहे 25 सरकारी स्कूल