भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और चर्चा सिर्फ जीत-हार तक सीमित रहे, ऐसा कम ही होता है। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेटकर एकतरफा जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत के बीच सबसे बड़ी चर्चा शेफाली वर्मा के नाम की रही।
महज 22 साल 220 दिन की उम्र में शेफाली वर्मा ने एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे हासिल करना किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना सच होने जैसा है। उन्होंने महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं।
भारत को जीत के लिए केवल 56 रनों का लक्ष्य मिला था। क्रीज पर उतरते ही शेफाली पूरी तरह अपने आक्रामक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सादिया इकबाल की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।
अगली ही गेंद पर सिंगल लेते ही उन्होंने अपने T20I करियर के 3,000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह महिला T20 क्रिकेट के इतिहास में 3,000 रन पूरे करने वाली 16वीं महिला क्रिकेटर बन गईं।
शेफाली से पहले भारत की ओर से केवल स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ही 3,000 T20I रन का आंकड़ा छू सकी थीं। हालांकि, शेफाली ने यह उपलब्धि स्मृति और हरमनप्रीत की तुलना में काफी कम उम्र में हासिल की है।
हालांकि, रिकॉर्ड बनाने के बाद शेफाली अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सकीं। फातिमा सना की गेंद पर वह 12 रन बनाकर आउट हो गईं। गेंद पिच पर रुककर आई और शेफाली के बल्ले का किनारा लेकर सीधे गेंदबाज के हाथों में समा गई।
शेफाली का योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा। जब पाकिस्तान की टीम बिना किसी नुकसान के 27 रन पर खेल रही थी, तब शेफाली ने ही पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मुनीबा अली को बोल्ड कर भारत को वह जरूरी ब्रेकथ्रू दिया, जिसके बाद पूरी पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
🚨 SHAFALI VERMA VS PAKISTAN S PREMIUM SPINNER SADIA IQBAL 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) September 5, 2026
Women s T20 World Cup 2026 - First ball Six vs Sadia Iqbal
Women s Asia Cup 2026 - First ball Six vs Sadia Iqbal
- Whenever Shafali sees Sadia, she starts with a SIX🔥#INDvsPAK pic.twitter.com/TGitenaIlw
2 करोड़ का बजट, 85 करोड़ की कमाई: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जादू, उत्तराखंड में हुई टैक्स-फ्री
अब LPG सिलेंडर उठाना हुआ आसान: 4 घंटे में घर पहुंचेगा स्मार्ट ‘फाइबर सिलेंडर’
कॉलेज से बाहर निकलते ही मिलेंगे नाराज फूफा , पीएम मोदी ने छात्रों को दी नसीहत
टीचर्स डे पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, पिता की याद में शुरू की खास फेलोशिप
छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो! चोरी से बचाने के लिए मालिक ने निकाला गजब का जुगाड़
गार्डन में रिपोर्टिंग करते दिखे हिटमैन : रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू वीडियो हुआ वायरल
स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में सड़कों पर हिंदू रक्षा दल: FIR को बताया साजिश
वूमेंस एशिया कप: भारतीय स्पिनर्स का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत
प्रयागराज में 139 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: स्थानीय पुलिस बेखबर, SOG टीम सस्पेंड
शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने का आरोप: खरगे बोले- हर दिन बंद हो रहे 25 सरकारी स्कूल