मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंडी में आयोजित दिशा (DISHA) समिति की बैठक के दौरान कंगना अधिकारियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने विकास कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर प्रशासनिक तंत्र को आड़े हाथों लिया।
जुमलेबाजी बंद करें, काम दिखाएं बैठक में कंगना ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें अब कोई बहाना या जुमला नहीं सुनना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बैठकों में उन्हें गुमराह किया गया और बताया गया कि 90 फीसदी काम हो चुका है, जो हकीकत से कोसों दूर था। उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें केवल जमीनी स्तर पर हुआ काम चाहिए, न कि पुरानी फाइलों का बखान।
11 करोड़ का फंड और शून्य काम सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया में यह चर्चा है कि उन्होंने 11 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया, लेकिन धरातल पर एक भी काम नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके द्वारा दिए गए फंड का उपयोग क्यों नहीं हो रहा है। कंगना ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए उन्हें महाआलसी और महाफूहड़ तक कह दिया।
तनख्वाह खाने के लिए बैठे हैं अधिकारी कंगना ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कड़े लहजे में पूछा, शर्म नहीं आती आप लोगों को? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी केवल कुर्सियां गर्म कर रहे हैं और केवल तनख्वाह लेने के लिए आते हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्य-संस्कृति (वर्क एथिक्स) पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि पहाड़ी लोगों के प्रति उनकी यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फंड रोकने वालों पर होगी कार्रवाई? सांसद ने खुलासा किया कि मार्च-अप्रैल तक मंडी में 5.5 करोड़ रुपये के फंड में से 50-60 लाख रुपये भी खर्च नहीं हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो लोग जमीन न होने या गलत एनओसी के जरिए फंड को रोके हुए हैं, उन्हें तुरंत समन भेजा जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि काम नहीं हुआ, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी और राशि वापस मांगी जाएगी।
Mandi, Himachal Pradesh: During the DISHA Committee meeting, BJP MP Kangana Ranaut says, ...Last time as well, when I inquired about MPLADS, and our DISHA committees meet so regularly, whenever I asked about MPLADS, I was told that there was absolutely no hiccup and that 90% of… pic.twitter.com/3pfCD6Kpqb
— IANS (@ians_india) September 5, 2026
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो: पत्नी को बालों से घसीटा, मचा हड़कंप
मगरमच्छ बना पालतू दोस्त! बुजुर्ग की आवाज़ पर दिखाया अपना खौफनाक जबड़ा
भारत के आगे पाकिस्तान का स्पिन सरेंडर : 55 रन पर ढेर, टी20 इतिहास का सबसे शर्मनाक स्कोर
माई-बाप कल्चर के खिलाफ चट्टान बनकर खड़ा हूं: SRCC के मंच से गरजे पीएम मोदी
भारत-पाकिस्तान मैच: टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने फेरा मुंह, फातिमा सना की मुस्कान बनी चर्चा
भाग सकते हो पर छिप नहीं सकते: ऑपरेशन अशदार में ढेर हुआ खूंखार लश्कर कमांडर यासिर
टॉस पर फिर ठंडी रही भारत-पाक कप्तानों की मुलाकात, नहीं हुआ हैंडशेक
जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अधिकारियों का हिंसक व्यवहार चिंताजनक
अब घर में घुसकर मारता है भारत: एसआरसीसी के मंच से पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति में डूबीं CM रेखा गुप्ता, दिया धर्म और सत्य का संदेश