वाराणसी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गंगा नदी में रस्सी से बंधा एक बड़ा चुंबक डालकर सिक्के निकालते हुए दिख रहा है। यह नजारा वाराणसी का बताया जा रहा है, जहां लोग नदी में आस्था के नाम पर सिक्के फेंकते हैं और यह शख्स उसी आस्था को अपनी कमाई का जरिया बना रहा है।
चुंबक से कमाई का खेल वीडियो में शख्स चुंबक को नदी के पानी में बार-बार डालता है और हर बार बड़ी मात्रा में सिक्के बाहर निकालता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है। लोग इसे कमाने का एक अनोखा और अजीब तरीका मान रहे हैं।
नितिन गडकरी को मत दिखाना इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इसे नितिन गडकरी को मत दिखाना, वरना वह इसे भी रोजगार पैदा करने वाली अपनी कोई नई सरकारी योजना बता देंगे। यह कमेंट सरकार की रोजगार नीतियों पर कटाक्ष के रूप में तेजी से वायरल हो रहा है।
सिक्कों की धातु पर उठे सवाल वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने तकनीकी सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने तर्क दिया कि आज के सिक्के ऐसी धातुओं से बने होते हैं जिन पर चुंबक का असर नहीं होता। ऐसे में इतने सारे सिक्के चुंबक से चिपककर कैसे बाहर आ रहे हैं, यह अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि ये पुराने समय के तांबे के सिक्के हो सकते हैं।
आस्था बनाम जुगाड़ हिंदू धर्म में गंगा नदी में सिक्के डालना एक पुरानी परंपरा है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने या श्रद्धा स्वरूप नदी में सिक्के अर्पित करते हैं। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बहस छेड़ दी है। जहाँ एक तरफ लोग इसे स्मार्ट वर्क कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग नदी की पवित्रता और आस्था के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर सवाल उठा रहे हैं।
(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)
*Man throws a huge magnet into the Ganga in Benaras. Fascinating what the magnet brings ashore. #India pic.twitter.com/YrMqpudeSE
— Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) September 4, 2026
गार्डन में अब रोहित का राज : क्रिकेट के बाद टीवी पर जलवा बिखेरने को तैयार हिटमैन
बच्चों का बचपन बचाइए, टैलेंट को पहचानिए : शिक्षक दिवस पर PM मोदी का शिक्षकों को बड़ा संदेश
दिल्ली की सड़कों पर शर्मनाक दुर्व्यवहार: विकासपुरी फ्लाईओवर के पास महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
विमान में हिंसक हुआ यात्री, टेप से बांधकर काबू किया गया; अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट डायवर्ट
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कीर्तिमान: टी20 में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
8वां वेतन आयोग: 18,000 रुपये बेसिक सैलरी हुई तो कितना मिलेगा बोनस? समझें पूरा गणित
37 सांसद और 100 विधायक कहां छिपे हैं? : मस्जिद ध्वस्तीकरण पर AIMIM का अखिलेश यादव और इकरा हसन पर बड़ा हमला
रातभर अफवाह, सुबह एक्शन: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर?
भाग सकते हो, छिप नहीं सकते : कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, लश्कर का खूंखार कमांडर ढेर