मुंबई में आयोजित भारत-बेल्जियम हाई-लेवल डायलॉग के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक व्यापार नीतियों पर बेबाक टिप्पणी की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर बिना नाम लिए सीधा निशाना साधा, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
टैरिफ को बताया व्यापारिक बाधा प्रधानमंत्री डी वेवर ने दुनिया में बढ़ते संरक्षणवाद पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज कई देश वैश्विक बाजार को नियंत्रित करने के लिए टैरिफ को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसे व्यापारिक बाधा करार दिया और इसकी मनमानी कार्यशैली पर सवाल उठाए।
सोमवार को लागू, बुधवार को रद्द अमरीकी नीतियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कुछ देश इसे लेकर मनमाने फैसले ले रहे हैं। वे सोमवार को कोई नियम तय करते हैं, बुधवार को उसे वापस ले लेते हैं और शनिवार को फिर से लागू कर देते हैं। जिन्हें खुद स्पष्टता नहीं है, वे दुनिया को कंट्रोल करना चाहते हैं। इस टिप्पणी पर हॉल में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं, जिसे देखकर डी वेवर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप समझ गए हैं कि मेरा इशारा किसकी ओर है।
पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे बुद्धिमान नेता इस दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज की अराजकता से भरी दुनिया में जब विश्व के अन्य नेताओं को सुना जाता है, तो डर और बेचैनी महसूस होती है। लेकिन जब पीएम मोदी बोलते हैं, तो लगता है कि उनकी बात माननी चाहिए। उन्होंने मोदी को एक प्रेरणादायक और बुद्धिमान वैश्विक नेता बताया।
रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी अपनी इस भारत यात्रा के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया। भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में पदभार संभालने के बाद डी वेवर की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है।
Belgium PM Bart De Wever takes a jibe at US Prez Donald Trump in Mumbai.
— Sidhant Sibal (@sidhant) September 4, 2026
Says, more and more voices are calling for barriers to go up... tariffs to be imposed. Some do do this arbitrarily. They decide something on Monday, revoke it on Wednesday, reinstall it on Saturday... pic.twitter.com/iLXdzxFO1i
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
वे मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मूल्य नहीं : जन्माष्टमी पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
नाम पूछकर लाठियों से पिटाई? दिल्ली पुलिस का कथित वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: निशू आजाद ने राहुल गांधी और चंद्रशेखर आजाद को दिया स्पेशल थैंक्स
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट : आज भी बरसेंगे बादल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें
स्मृति मंधाना के निशाने पर रोहित शर्मा का महा-रिकॉर्ड, इतिहास रचने से बस एक कदम दूर
पीएम मोदी और टीचर्स की मस्ती भरी क्लास: पब्लिक स्पीकिंग के टिप्स और बच्चों की रिपोर्टिंग पर हुई चर्चा
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर घमासान: हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन: 100 एकड़ जमीन हुई मुक्त, जानिए क्या है पूरा प्लान
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें: बड़ा भाई बताने वाले चिराग पासवान ने ही दर्ज कराई शिकायत