दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार (5 सितंबर) के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग का अनुमान: आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह से दोपहर तक आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। दोपहर बाद भी शहर के कुछ हिस्सों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों का हाल: पालम में सर्वाधिक बारिश शुक्रवार को राजधानी में औसतन 32.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक मार पालम क्षेत्र पर पड़ी, जहां 75.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूसा में 29 मिमी और रिज क्षेत्र में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। हवा की गति भी काफी तेज रही, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
एयरपोर्ट और सड़कों पर जलभराव का असर भारी बारिश का सीधा असर दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर पड़ा है। खराब मौसम के कारण कई घरेलू उड़ानें देरी से पहुंचीं। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के अंदर पानी भरने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पालम, सफदरजंग और लोधी रोड समेत शहर की कई सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों के लिए सलाह मौसम विभाग ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें। आंधी-तूफान के दौरान खुले में बिजली की लाइनों और तारों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। सरकारी एजेंसियां फिलहाल जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के काम में जुटी हुई हैं।
#WATCH | Delhi: Waterlogging witnessed at Indira Gandhi International Airport after heavy rainfall lashed the national capital. pic.twitter.com/vejJpM2W2l
— ANI (@ANI) September 4, 2026
कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट: सहारनपुर मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, प्रशासन क्यों है सख्त?
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर घमासान: थाने पहुंचा हिंदू रक्षा दल, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
बच्चों का बचपन बचाइए, टैलेंट को पहचानिए : शिक्षक दिवस पर PM मोदी का शिक्षकों को बड़ा संदेश
कृष्ण भक्ति में रंगे डेविड वॉर्नर: जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट ने जीता भारतीय फैंस का दिल
नेपाल में जलप्रलय: 1344 लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लापता; तबाही के 9 दिन बाद सुरंग से मिले दो जीवित
नेपाल की आपदा, भारत से मुआवजे की मांग और नई बहस: क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का मिशन: नई प्रतिभाओं के साथ बदली हुई टीम का एलान
एयरटेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: अब 12 महीने तक मुफ्त सीखें नई भाषाएं, जानें कैसे उठाएं लाभ
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस
फ्री मोबाइल रिचार्ज का झांसा: क्या PM मोदी सच में दे रहे 3 महीने का रिचार्ज? जानें वायरल दावे की सच्चाई