भारती एयरटेल ने अपने 37.6 करोड़ ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। कंपनी ने दुनिया के प्रमुख लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो (Duolingo) के साथ साझेदारी की है। इस डील के तहत, एयरटेल के मोबाइल, वाई-फाई और DTH ग्राहकों को 12 महीने के लिए Super Duolingo का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
क्या है सुपर डुओलिंगो के फायदे? नॉर्मल वर्जन के मुकाबले Super Duolingo कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त (ad-free) लर्निंग अनुभव मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड एनर्जी, पर्सनलाइज्ड प्रैक्टिस और अपनी गलतियों को सुधारने के लिए खास टूल्स भी दिए गए हैं।
AI से बेहतर होगा बातचीत का कौशल इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसका AI-आधारित फीचर है। यह यूजर्स को शब्दों और व्याकरण के अलावा रीयल-टाइम बोलने का अभ्यास भी कराता है। इससे शिक्षार्थी न केवल नई भाषा पढ़ पाएंगे, बल्कि उसे बोलने में आत्मविश्वास भी हासिल करेंगे।
कैसे करें एक्टिवेट? इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी क्रेडिट कार्ड या किसी छिपे हुए शुल्क की चिंता करने की जरूरत नहीं है। एयरटेल के ग्राहक सीधे अपने Airtel Thanks ऐप पर जाकर इस सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट कर सकते हैं।
सिर्फ भाषा ही नहीं, बहुत कुछ है सीखने को डुओलिंगो पर 40 से अधिक भाषाओं के कोर्स उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, यह प्लेटफॉर्म केवल भाषाओं तक सीमित नहीं है। यहां यूजर्स गणित, संगीत और चेस (शतरंज) जैसे विषयों को भी गेम-आधारित तरीके से सीख सकते हैं।
स्थानीय भाषाओं पर डुओलिंगो का जोर डुओलिंगो इंडिया की बिजनेस डेवलपमेंट हेड राशि धनानी ने कहा कि भारत उनका एक प्रमुख बाजार है। कंपनी भारत में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने पंजाबी के माध्यम से अंग्रेजी सीखने का कोर्स पेश किया है। इसके अलावा हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू के जरिए भी सीखने के विकल्प मौजूद हैं।
जरूरी नोट: यह ऑफर 1 साल (12 महीने) की वैधता के साथ आता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे एयरटेल ऐप पर जाकर नियम और शर्तें जरूर पढ़ लें।
Airtel is offering 12 months of free Duolingo subscription. pic.twitter.com/QU7qplOAnk
— Mukul Sharma (@stufflistings) September 3, 2026
क्या शी जिनपिंग की सेहत है खतरे में? पूर्व निर्वासित पीएम के खुलासे से मची हलचल
12,000 किमी का महाऑपरेशन: समझौते के बहाने दिल्ली बुलाकर गुड्डू बादशाह का कत्ल, 5 राज्यों से दबोचे गए 8 खूंखार
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो वायरल: कांग्रेस नेत्री को बाल पकड़कर घसीटा, जमकर हुई मारपीट
EOS-05 बनाम Yaogan-41: भारत की आسمानी आंख के सामने चीनी दैत्य , क्या है दोनों उपग्रहों का सच?
एयरटेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: अब 12 महीने तक मुफ्त सीखें नई भाषाएं, जानें कैसे उठाएं लाभ
कौन हैं IPS सचिन शर्मा? CJP चीफ के गंभीर आरोपों से गरमाया दिल्ली का सियासी माहौल
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: इंडिगो विमान का ब्रेक फेल, पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ नोज
मंत्री का स्वागत पड़ा महंगा: माला पहनाने गए JDU नेता के गले से उड़ी 7 लाख की सोने की चेन
हनुमान अंश के भजन की गूँज: रातों-रात स्टार बने दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी, जानें किसे दिया सफलता का श्रेय
मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम: रात 12 बजे कान्हा के अवतरण का इंतजार, सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना