बुलंदशहर के कद्दावर नेता और डिबाई के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ हिंसक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में क्या है खौफनाक मंजर? वायरल वीडियो में गुड्डू पंडित को अर्चना पांडा के साथ बहस करते और अचानक उन पर हमला करते देखा जा सकता है। पूर्व विधायक ने महिला के बाल पकड़े और उन्हें फर्श पर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गए। बचाव में अर्चना पांडा ने उन पर झाड़ू से हमला किया और किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलीं।
शिकारपुर बाईपास आवास का बताया जा रहा वीडियो यह घटना बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास स्थित गुड्डू पंडित के आवास की बताई जा रही है। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आते ही जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया। वीडियो में दोनों के बीच का विवाद काफी पुराना और गंभीर दिखाई दे रहा है।
गुड्डू पंडित की सफाई: वीडियो पुराना है विवाद बढ़ता देख गुड्डू पंडित ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने वीडियो को साल 2025 का बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की नीयत से यह पुराना विवाद दोबारा वायरल किया जा रहा है।
पहले भी सार्वजनिक हो चुके हैं विवाद यह पहला मौका नहीं है जब पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के बीच के घरेलू कलह सार्वजनिक हुए हैं। इससे पहले भी दोनों के बीच अनबन की खबरें पुलिस थानों तक पहुंचती रही हैं। इस बार वीडियो सामने आने के बाद जनता में भारी आक्रोश है।
पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। हालांकि अभी किसी पक्ष से औपचारिक शिकायत मिलने का इंतजार है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
*ये बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित हैं. अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट कर रहे हैं.
— Priya singh (@priyarajputlive) September 4, 2026
गुड्डू पंडित, पत्नी का बाल खींचकर जमीन पर घसीट रहे हैं. पत्नी झाड़ू झाड़ू मार रही है.
पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू… pic.twitter.com/2ZVPURuTg0
मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम: रात 12 बजे कान्हा के अवतरण का इंतजार, सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना
नेपाल में चमत्कार: बाढ़ के नौ दिन बाद सुरंग से दो लोग जिंदा निकले, और लोगों की बंधी उम्मीद
मिर्जापुर द मूवी रिव्यु: थिएटर्स में लौटा मुन्ना भैया का भौकाल, क्या यह फिल्म सुपरहिट है?
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का मिशन: नई प्रतिभाओं के साथ बदली हुई टीम का एलान
बडगाम का अशदार गली बना आतंकियों का काल: एक ढेर, AK-47 बरामद; सर्च ऑपरेशन तेज
नौटंकी छोड़ें और कानून पर भरोसा रखें : ममता बनर्जी की चेतावनी पर भड़के गिरिराज सिंह
20 साल के बिट्टू का कमाल: कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी नदी को अकेले बनाया निर्मल
नाइजीरिया में तेल चोरी पड़ी भारी: जहरीली गैस की चपेट में आकर 37 लोगों की मौत
पलटी मार गए स्वतंत्र भारद्वाज: हमले की शेखी के बाद अब बताई आत्मरक्षा की कहानी
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का ऐलान: ब्रूक संभालेंगे कमान, नए चेहरों को मिला मौका