भारतीय बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने डेनमार्क की दिग्गज जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को कड़े संघर्ष में 21-13, 16-21, 21-18 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
सांसें थाम लेने वाला मुकाबला मैच की शुरुआत भारतीय जोड़ी ने आक्रामक अंदाज में की और पहला गेम आसानी से 21-13 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे गेम में डेनमार्क की जोड़ी ने जोरदार वापसी की और 16-21 से गेम जीतकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। निर्णायक तीसरे गेम में सात्विक और चिराग ने दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और 21-18 से जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल का सिलसिला जारी चाइना मास्टर्स में सात्विक-चिराग का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वे 2019 से इस टूर्नामेंट के हर संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। गौरतबल है कि भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 में इस टूर्नामेंट की उपविजेता भी रह चुकी है। एस्ट्रुप-रासमुसेन के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।
श्रीकांत का सफर थमा दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें हांगकांग के ली चेुक यियू ने सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हरा दिया। हालांकि, तीन साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट (सुपर 750) के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना श्रीकांत के फॉर्म में सुधार का संकेत है। उन्होंने इससे पहले टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर किए थे।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती खत्म टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। महिला एकल में तन्वी शर्मा को जापान की तोमोका मियाजाकी ने एक कड़े मुकाबले में 21-17, 18-21, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी।
अब चाइना मास्टर्स में भारतीय उम्मीदें पूरी तरह से सात्विक और चिराग की शानदार फॉर्म पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय जोड़ी इस बार खिताब जीतकर स्वदेश लौटेगी।
Satwik/Chirag STORM INTO SEMIS of China Masters (Super 750) pic.twitter.com/gCXkzMkhYe
— Three Courts (@threecourts) September 4, 2026
बिहार में गंगा का रौद्र रूप: पटना में टूटा रिकॉर्ड, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है नदी
सात्विक-चिराग का फिर जलवा! डेनमार्क की स्टार जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में
इतिहास रचने को तैयार हरमनप्रीत: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही बनेंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड कप्तान
पीएम मोदी ने टीचर से पूछा- अगर मैं आपका स्टूडेंट होता तो क्या टिप्स देतीं? मिला मजेदार जवाब
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : भारी बारिश और 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, 17 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने जताई गहरी चिंता
दलीप ट्रॉफी फाइनल: चेन्नई में होगा घमासान, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की नजरें खिताब पर
मौत को मात! विशालकाय चट्टान की चपेट में आने से बाल-बाल बचा शख्स, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
स्मृति मंधाना के निशाने पर रोहित शर्मा का महा-रिकॉर्ड, इतिहास रचने से बस एक कदम दूर
देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास: मथुरा से केरल तक गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयघोष