नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (5 सितंबर, 2026) को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एक अलग अंदाज में पहुंचे। प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो का सफर किया।
मेट्रो में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद प्रधानमंत्री का मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश किसी आम यात्री की तरह हुआ, जहां उन्होंने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल कर एंट्री ली। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आते ही वे डिब्बे के अंदर गए, जहां मौजूद यात्रियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के चेहरे पीएम को देखकर खिल उठे। सफर के दौरान पीएम मोदी ने नन्हे बच्चों और युवाओं से अनौपचारिक बातचीत की और उनके साथ काफी सहज नजर आए।
संस्थान नहीं, प्रेरणा का महासागर है SRCC SRCC के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने संस्थान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, जब कोई इंसान 100 वर्ष जीता है, तो वह अनुभव का साधन होता है, लेकिन जब कोई संस्थान 100 वर्ष पूरे करता है, तो वह प्रेरणा का महासागर बन जाता है। पीएम ने कहा कि यहां से जो भी छात्र पढ़कर निकले, वे अपने आप में एक गढ़े हुए व्यक्ति के रूप में बाहर आए।
संस्थापक को दी श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कॉलेज के संस्थापक सर श्रीराम को नमन किया। उन्होंने कहा कि SRCC ने पिछले 100 वर्षों में देश को बिजनेस, पब्लिक लाइफ और सामाजिक क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाली कई पीढ़ियां दी हैं। पीएम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कॉलेज के सभी पूर्व और वर्तमान छात्रों को बधाई दी।
राजनीतिक तंज भी रहा चर्चा में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर हमला बोलते हुए कहा, सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। पीएम का यह बयान फिलहाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi traveled by the Delhi Metro today as he headed to Shri Ram College of Commerce (SRCC) to participate in the college s centenary celebrations.
— ANI (@ANI) September 5, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/pEXpKE01pK
UGC NET री-एग्जाम: 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पढ़ें ये जरूरी दिशानिर्देश
न्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान: मोहन भागवत के दौरे के दौरान प्रदर्शनकारियों पर भड़के लोग
गार्डन में रिपोर्टिंग करते दिखे हिटमैन : रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू वीडियो हुआ वायरल
काशी में बाढ़ का कहर: मुख्यमंत्री योगी ने राहत शिविर का किया दौरा, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ
महिला एशिया कप: पाकिस्तान का शर्मनाक सरेंडर, भारतीय फिरकी के आगे 55 रनों पर ढेर
तमिलनाडु की सियासत में हलचल: क्या 9 सितंबर को विजय देंगे नए गठबंधन को जन्म?
IND vs PAK: शर्मनाक हरकत पर उतरीं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, शेफाली वर्मा को आउट कर किया विवादित इशारा
एक गैंग है जो मेरे भाषण को टुकड़े-टुकड़े करके फैला देगी , SRCC के शताब्दी समारोह में गरजे पीएम मोदी
जिनपिंग को दो बार आया हार्ट अटैक? उत्तराधिकारी चुनने पर क्यों छिड़ सकता है चीन में गृहयुद्ध?
दही हांडी मंच पर गोविंदा के ठुमके: जमकर वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस