चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी अटकलें तेज हो गई हैं। तिब्बत के पूर्व निर्वासित प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि जिनपिंग को दो बार हार्ट स्ट्रोक (हार्ट अटैक) आ चुका है। इस दावे ने ड्रैगन की राजनीतिक स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
किर्गिस्तान दौरे का वो वीडियो और बिगड़ती सेहत हाल ही में किर्गिस्तान में SCO समिट के दौरान शी जिनपिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे काफी कमजोर और सूजे हुए चेहरे के साथ नजर आए थे। विमान से उतरते समय उन्हें अपनी पत्नी पेंग लियुआन का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनके लड़खड़ाते स्वास्थ्य की चर्चा शुरू हो गई।
चीनी अधिकारी के हवाले से सनसनीखेज खुलासा लोबसांग सांगेय ने दिल्ली में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि चीन के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी है कि जिनपिंग को कम से कम दो बार हार्ट स्ट्रोक आया है। सांगेय ने याद दिलाया कि अतीत में जिनपिंग 3 से 5 हफ्ते के लिए अचानक सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे, जो उनकी बीमारी की ओर इशारा करते हैं।
काम का दबाव और जनरलों की गायब होने की थ्योरी सांगेय का मानना है कि सत्ता के अत्यधिक दबाव के कारण जिनपिंग मानसिक थकान और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके अनुसार, इसी मानसिक अस्थिरता के कारण जिनपिंग ने हाल के दिनों में कई वरिष्ठ सैन्य जनरलों और रक्षा मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया या वे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए।
उत्तराधिकारी का सवाल: सत्ता का डेथ ट्रैप शी जिनपिंग के लिए सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वे उत्तराधिकारी किसे चुनें? सांगेय के अनुसार, चीन का इतिहास गवाह है कि जिसे भी क्राउन प्रिंस नियुक्त किया जाता है, वह अंततः सत्ता हथियाने के लिए मौजूदा शासक को ही रास्ते से हटा देता है।
क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा चीन? अगर जिनपिंग उत्तराधिकारी चुनते हैं, तो उन्हें अपनी जान का खतरा है। यदि वे उत्तराधिकारी नहीं चुनते हैं, तो उनके पद छोड़ने या स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में देश में सत्ता संघर्ष और गृहयुद्ध छिड़ने की पूरी आशंका है। फिलहाल, शी जिनपिंग इसी चक्रव्यूह में फंसे हैं, जहाँ न तो वे पद छोड़ पा रहे हैं और न ही उत्तराधिकारी को सामने ला पा रहे हैं। हालांकि, बीजिंग ने इन दावों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
On August 30, Xi Jinping arrived in Bishkek by special plane. Upon exiting the aircraft, Xi Jinping appeared severely swollen, pale, and unsteady on his feet, clearly lacking physical agility. He needed his wife, Peng Liyuan, to support him as he struggled to descend the aircraft… pic.twitter.com/AXBoeXxK1t
— Wanjun Xie (@xie_wanjun) August 30, 2026
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट : आज भी बरसेंगे बादल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें
देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास: मथुरा से केरल तक गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयघोष
विदेश जाने का डर: चोरी से बचाने के लिए शख्स ने छत पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो!
नेपाल में कुदरत का कहर: दार्चुला में भूस्खलन से नदी का बहाव रुका, बाढ़ का बढ़ा खतरा
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों का सियासी गणित, क्या सपा का गढ़ बरकरार रहेगा?
राजस्थान रॉयल्स के स्टार का तूफानी शतक: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना
BRICS 2026: दिल्ली में आज मेगा रिहर्सल, 35 सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक का पहरा; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
मौत को मात! विशालकाय चट्टान की चपेट में आने से बाल-बाल बचा शख्स, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी पंजाब से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम
स्वागत का महंगा पड़ा शौक: माला पहनाने गए नेताजी की गले से उड़ी 7 लाख की सोने की चेन