नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दार्चुला जिले में हुए एक बड़े भूस्खलन ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जमीन खिसकने के कारण चौलानी नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का नया संकट खड़ा हो गया है।
शुक्रवार को एपी हिमाल रूरल म्युनिसिपैलिटी के भट्टार इलाके में भारी भूस्खलन दर्ज किया गया। पहाड़ का मलबा सीधे नदी में गिरने से जलप्रवाह अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि और मलबा गिरता है, तो नदी का बहाव पूरी तरह बंद हो सकता है। इससे नेचुरल डैम बनने और बाद में उसके टूटने से निचले इलाकों में अचानक विनाशकारी बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।
सुदूरपश्चिम के मुख्यमंत्री खगराज भट्ट ने सभी सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनाती के साथ ही राहत और बचाव दल को तैयार रहने को कहा गया है। फिलहाल, नेपाल चमेलिया हाइड्रोपावर सिक्योरिटी बेस के जवानों को स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।
यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब पूरा देश 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के जख्मों से उबरने की कोशिश कर रहा है। नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, हालिया बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 1,344 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 5,000 लोग अब भी लापता हैं।
चौलानी नदी (चमेलिया) एपी हिमाल से निकलकर महाकाली नदी में मिलती है, जो भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख हिस्सा है। नदी के बहाव में किसी भी तरह का बदलाव दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल स्थानीय निवासियों को नदी के किनारे न जाने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
A reminder that mountains have no borders.
— The Modern Himachal (@themodernhp) September 4, 2026
A landslide was reported near Bhattad in Api Himal, Darchula, Nepal, today. Nearby riverside villages are advised to stay alert.
Sharing this as Nepal’s hills face another weather-related concern. 🙌🏼 pic.twitter.com/9fWmcHh6ra
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों का सियासी गणित, क्या सपा का गढ़ बरकरार रहेगा?
जब पीएम मोदी बने छात्र: शिक्षक से पूछा- बेहतर वक्ता बनने के लिए क्या करूं?
केरलम में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर लॉरी से टकराई छात्रों की कार, 8 की दर्दनाक मौत
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो: पत्नी को बालों से घसीटा, मचा हड़कंप
केरल: NH-66 पर खड़ी लॉरी से टकराई कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत
भारत-पाक महामुकाबले में हरमन-स्मृति का विराट कमाल, आज बनने जा रहे हैं ये दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड
कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर क्यों गरमाई सियासत?
8th Pay Commission: बोनस पर नया विवाद, ₹7000 की पुरानी सीलिंग से नाराज कर्मचारी
नासिक का रण: आदिवासी छात्रों की मौत पर भड़के राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी , सरकार पर लगे गंभीर आरोप
रातभर अफवाह, सुबह एक्शन: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर?