दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात 8 बजे महिला एशिया कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले भारत बनाम पाकिस्तान की गूंज सुनाई देगी। इस हाई-वोल्टेज मैच में सिर्फ जीत की जंग नहीं होगी, बल्कि भारतीय टीम की दो दिग्गज खिलाड़ी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं।
हरमनप्रीत कौर: कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आज जैसे ही मैदान पर कदम रखेंगी, वह क्रिकेट जगत का एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगी। यह उनका 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा जिसमें वह टीम की कमान संभालेंगी।
इसके साथ ही, वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। अब तक उन्होंने 149 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें 87 जीत और 57 हार के साथ शानदार रिकॉर्ड दर्ज है।
स्मृति मंधाना की नजरें सूजी बेट्स के रिकॉर्ड पर उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम एक और बड़ा व्यक्तिगत सम्मान जुड़ सकता है। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने से महज 78 रन दूर हैं।
अगर वह आज पाकिस्तान के खिलाफ 78 रनों की पारी खेल लेती हैं, तो वह न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स (4758 रन) को पीछे छोड़ देंगी। मंधाना अब तक 173 मैचों में 4681 रन बना चुकी हैं।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भी दिखेगा दम सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली पर भी सबकी निगाहें होंगी। मुनीबा 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली छठी पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं। साथ ही, एक कैलेंडर ईयर में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी वह अपने नाम कर सकती हैं, जिसके लिए उन्हें महज 31 रनों की दरकार है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, मोमिना रियासत, वहीदा अख्तर।
𝐈𝐓’𝐒 𝐓𝐈𝐌𝐄. 🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
𝐀𝐬𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐭𝐚𝐠𝐞. 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐢𝐯𝐚𝐥𝐫𝐲.
Watch our Tigresses roar in the #INDvPAK clash tonight from 7 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/v88ki4cuWo
मेरी पत्नी भी उनकी वजह से क्रिकेट देख रही हैं - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए दिग्गज क्रिकेटर
ट्रंप के दूतों के दौरे से पहले ज़ेलेंस्की का बड़ा दांव, युद्धविराम की मांगी मोहलत
जब पीएम मोदी बने छात्र: शिक्षक से पूछा- बेहतर वक्ता बनने के लिए क्या करूं?
केरल का दर्दनाक हादसा: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत
नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग: भारत ने दिया कड़ा और स्पष्ट संदेश
5 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी: BRICS रिहर्सल के चलते 22 रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
प्रिटोरियस का ऐतिहासिक शतक, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को हराकर ट्राई सीरीज में किया टॉप
आकाशीय बिजली का कहर: तेज धमाके के साथ ढहे मकान के दो कमरे, मलबे में दबी महिला
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
कृष्ण भक्ति में रंगे डेविड वॉर्नर: जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट ने जीता भारतीय फैंस का दिल