आगरा: कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियों के बीच आगरा के सईया ब्लॉक में एक परिवार के लिए शुक्रवार की शाम काल बनकर आई। भारी बारिश के दौरान गांव नदीम में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। इस हादसे में खाना बना रही एक महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई है।
धमाके के साथ गिरा मकान शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी बीच, गांव नदीम में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने के साथ इतना जोरदार धमाका हुआ कि मकान के दो हिस्से भरभराकर ढह गए। उस समय घर के अंदर महिला खाना बना रही थी, जो अचानक हुए इस हादसे में मलबे के नीचे दब गई।
ग्रामीणों ने बचाई जान धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया और महिला को सकुशल बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से गांव में फैली दहशत हादसे में मकान के दो कमरों के साथ-साथ परिवार का घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया है। घर की बेटी ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बिजली गिरने की इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है, और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
*आगरा में आकाशीय बिजली का कहर, मकान के दो कमरे ढहे; महिला घायल#Agra#AgraNews#Saiyan#UttarPradesh#UPNews#Lightning#LightningStrike#Rain#WeatherUpdatepic.twitter.com/OWicpxdBRm
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 4, 2026
ऑनलाइन दुनिया में बच्चों का डार्क साइड : हर 5 में से 1 बच्चा शिकार, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन: 100 एकड़ जमीन हुई मुक्त, जानिए क्या है पूरा प्लान
स्वतंत्र भारद्वाज का हमला: संजय कुमार ने खोला राज, कहा- जय भीम के नारों से थी नफरत
स्मृति मंधाना का नया कीर्तिमान: महिला क्रिकेट में बन गईं दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाज
विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय, बोर्ड का मिला फुल सपोर्ट
शादीशुदा प्रेमिका को कार में खींचने की कोशिश पड़ी भारी, भीड़ ने आरोपी को अर्धनग्न कर पीटा
मनुस्मृति का विवादास्पद सच: क्या अंग्रेजों ने भारत को बांटने के लिए रची थी साजिश?
क्या ईरान के खिलाफ किसी बड़े हमले की तैयारी में है अमेरिका? अरब सागर में बदली बिसात
कौन हैं IPS सचिन शर्मा? CJP चीफ के गंभीर आरोपों से गरमाया दिल्ली का सियासी माहौल
इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया: पहली बार जापान से टकराएंगे श्रेयस के धुरंधर