महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ खेली गई 124 रनों की विस्फोटक पारी के साथ ही स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दुनिया की टॉप-5 महिला खिलाड़ी कौन हैं।
मंधाना ने कुल 10,880 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने 9 टेस्ट में 788 रन, 120 वनडे में 5,411 रन और 173 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,681 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता उन्हें मौजूदा दौर की सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।
मिताली राज लंबे समय तक क्रिकेट जगत की रन मशीन रहीं। उन्होंने अपने शानदार करियर में 10,868 रन बनाए। इसमें 232 वनडे मैचों में बनाए गए 7,805 रन, 12 टेस्ट मैचों के 699 रन और 89 टी20 मैचों के 2,364 रन शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 370 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 10,740 रन बनाए हैं। बेट्स के नाम वनडे में 5,982 रन और टी20 इंटरनेशनल में 4,758 रन दर्ज हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 14 शतक लगाए हैं।
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,273 रन बनाए हैं। उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 1,676 रन, 191 वनडे में 5,992 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2,605 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है।
वेस्टइंडीज की रॉक्सैन टेलर 10,007 रनों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने 179 वनडे मैचों में 6,339 रन (10 शतक सहित) बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 139 मैचों में 3,666 रन बनाए हैं।
🚨 Record Alert 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Smriti Mandhana is now the leading run-getter in women s internationals 🫡🫡
She surpasses former #TeamIndia captain Mithali Raj 👏👏#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/qqxNYJcunz
8th Pay Commission: बोनस पर नया विवाद, ₹7000 की पुरानी सीलिंग से नाराज कर्मचारी
बीसीसीआई का कड़ा प्रहार: उम्र में धोखाधड़ी करने वाले 65 खिलाड़ियों पर लगा बैन
खूबसूरती के पीछे छिपा ठगी का जाल: मध्य प्रदेश में फर्जी IAS-IPS बनकर कर रहे लाखों की वसूली
रवींद्र जडेजा की सोशल मीडिया पर वापसी: नई प्रोफाइल फोटो में माही , पहली पोस्ट में राजस्थान कनेक्शन
चमत्कार! नेपाल की त्रिशूल टनल में 9 दिन महामंत्र के सहारे जिंदा रहे दो मजदूर
राहुल गांधी चाहते हैं देश में गृह युद्ध : गिरिराज सिंह का तीखा हमला
स्टीयरिंग को चूमा, टायरों को नमन: रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर फूट-फूटकर रोया ड्राइवर
ऑनलाइन दुनिया में बच्चों का डार्क साइड : हर 5 में से 1 बच्चा शिकार, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
वे मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मूल्य नहीं : जन्माष्टमी पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
MCD दफ्तर में कुर्ता फाड़ संग्राम: SC/ST समिति चुनाव पर AAP-BJP में आर-पार