मध्य प्रदेश इन दिनों फर्जी अफसरों के गढ़ में तब्दील हो गया है। राज्य में एक के बाद एक ऐसे गिरोह पकड़े जा रहे हैं, जो सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले एक महीने में ही प्रदेश भर से ऐसे करीब पांच चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां रौब और सरकारी पद के नाम पर लाखों की ठगी की गई।
इस गिरोहों में सबसे चर्चित नाम तृप्ति सिंह राजपूत का है। तृप्ति खुद को एमपी टूरिज्म में एडिशनल हेड और आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगती थी। वह और उसका भाई सुधांशु मिलकर लोगों को सरकारी नौकरी और टेंडर दिलाने का झांसा देते थे।
इनके पास से पुलिस ने भारत सरकार लिखी किराए की इनोवा कार, फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और महंगे आईफोन बरामद किए हैं। तृप्ति का रसूख ऐसा था कि वह विधानसभा परिसर के अंदर वीडियो बनाकर यह तक कहती थी, हमारी हरकतों से कोई नहीं कह सकता कि हम आईएएस हैं। फिलहाल, उन पर भोपाल और अशोकनगर में चार मामले दर्ज हैं।
एक अन्य मामले में खुद को 2016 बैच का आईपीएस और इनकम टैक्स का जॉइंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताने वाले ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। उसने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को इनकम टैक्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये ऐंठे थे। उसकी पोल तब खुली जब उसने पीड़ित को जो फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया, उसमें गंभीर स्पेलिंग मिस्टेक थीं।
ठगी का यह खेल सिर्फ भोपाल-इंदौर तक सीमित नहीं है। इंदौर में राज सोनी उर्फ हिमांशु पांचाल नाम का एक युवक आईएएस बनकर घूम रहा था। उसने अपने घर के बाहर आईएएस की नेम प्लेट तक लगा रखी थी। वह तब पकड़ा गया जब उसने एक होटल में खाना खाने के बाद बिल देने से मना कर दिया और खुद को बड़ा अधिकारी बताया।
ठगी का दायरा इतना बढ़ चुका है कि नरसिंहपुर में मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आईएएस डॉक्टर बताकर एक महिला डॉक्टर से 3 लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं, उज्जैन में भी एक शख्स ने केंद्र सरकार का जॉइंट सेक्रेटरी बताकर वीआईपी सुविधाएं पाने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क साल 2021 से सक्रिय है। ये फर्जी अधिकारी न केवल आम लोगों को ठग रहे हैं, बल्कि विधानसभा जैसे संवेदनशील इलाकों में अपनी पहुंच बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसे कितने और फर्जी चेहरे अभी भी समाज के बीच अपनी अगली शिकार की तलाश में घूम रहे हैं?
*राजधानी भोपाल में खुद को फर्जी IAS बताकर लोगों को झांसे में लेने वाली तृप्ति राजपूत मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आरोपी तृप्ति राजपूत का मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर के भीतर का एक ब्लॉगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने विधानसभा की सुरक्षा… pic.twitter.com/tjCBOrxtEO
— Lallu Ram (@lalluram_news) August 31, 2026
मेसी के संन्यास पर बोले सौरव गांगुली: महान खिलाड़ियों की विरासत को दोहराना नामुमकिन
ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया, जानें क्या है इसकी खासियत
# 38 हजार ChatGPT सवालों बनाम एक बादाम: AI के पानी विवाद पर क्या बोले सैम ऑल्टमैन?
चलती ट्रेन की बर्थ पर जलाया दीया, रेलवे ने की सख्त कार्रवाई: यात्री को बीच सफर में उतारा
क्या भारत बनेगा शांतिदूत ? मोदी-जयशंकर की सक्रियता से रूस-यूक्रेन युद्ध में सुलह की उम्मीद
AK-47, लाठियां और टूटते सपने: बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, सरकार को दी चेतावनी
बसपा का नया चेहरा: आकाश आनंद की जगह अचानक क्यों दिखे ईशान आनंद? जानिए क्या है मायावती का प्लान
पानी में डूबी सड़क, ठेले पर सवार हुई बाइक: यूपी पुलिस का जुगाड़ वीडियो हुआ वायरल
हबीबी, ईरान आओ ना: अमेरिका को सोशल मीडिया पर खुली चुनौती, मीम्स के जरिए उड़ाया मजाक
अंतरिक्ष में भारत की नई तीसरी आंख : ISRO ने रचा इतिहास, लॉन्च हुआ पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट