उत्तर प्रदेश में इन दिनों बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के 23 जिलों में जलभराव के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच मिर्जापुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सड़क बनी तालाब, इंजन बचाने का निकाला रास्ता वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जलभराव इतना अधिक है कि बाइक चलाना जोखिम भरा है, क्योंकि पानी इंजन में घुस सकता है। अपनी बाइक को सुरक्षित निकालने के लिए दो पुलिसकर्मियों ने एक अनोखा तरीका अपनाया और अपनी बाइक को ठेले पर लाद दिया।
मुश्किल में फंसी राह, कड़ी मशक्कत से बढ़ा ठेला पानी के तेज बहाव और जलजमाव के कारण ठेले को खींचना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। वीडियो में एक व्यक्ति ठेला खींचता हुआ और पुलिसकर्मी उसे पीछे से धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि आम लोग भी अपनी साइकिल और जरूरी सामान को इसी तरह ठेले की मदद से बाढ़ प्रभावित रास्तों से पार करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जहां कुछ लोग इसे गजब का जुगाड़ बताकर हंस रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे गंभीर समस्या माना है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, देखो विकास ठेले पर जा रहा है। वहीं अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अब सरकार को हर घर नाव योजना भी शुरू कर देनी चाहिए।
प्रशासन की व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल बाढ़ के दौरान केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि आम जनता भी अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रही है। इससे पहले भी प्रदेश से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जहां सड़क खराब होने के कारण मरीजों को खाट पर ढोकर अस्पताल तक ले जाना पड़ रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो बदहाल बुनियादी ढांचे और बाढ़ प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
*ले चलो पार्थ, इस समस्या से पार कराओ। pic.twitter.com/lin60HfQY0
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) September 3, 2026
27 चौके, 10 छक्के और इतिहास: तौहीद ह्रदय ने 350 रनों की पारी खेल तमीम इकबाल का रिकॉर्ड तोड़ा
जिम्बाब्वे दौरे से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर; टीम में करना पड़ा बदलाव
सुंदर पिचाई की यादें: आईआईटी खड़गपुर में मिली जीवनसंगिनी, साझा किया भविष्य का AI विजन
नेशनल क्रश मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना को कहा अलविदा, 12 साल बाद लिया प्रीमेच्योर रिटायरमेंट
पुणे: गणेश उत्सव में शोर के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यानंद बापट पर सरेआम हमला, वीडियो वायरल
मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर रहस्यमयी धमाका, इलाके में हड़कंप
भीषण गर्मी का कहर: शिकागो में पिघला पुल, हवा में लटका तो थम गई शहर की रफ्तार
फर्जी IAS तृप्ति सिंह का पर्दाफाश: खुद को अफसर बताकर लूटे लाखों, ऐसे खुला ट्रेनिंग सेंटर का काला चिट्ठा
बाजवा के पैर कांप रहे थे, डर से लिया था अभिनंदन को छोड़ने का फैसला , पाकिस्तानी सांसद ने खोली पोल
BCCI मीटिंग में शुभमन गिल की रॉयल एंट्री : ₹2.8 करोड़ की लग्जरी कार बनी चर्चा का विषय