अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। बुधवार को अयोध्या की मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट की बैठक के दौरान उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
ऑपरेशन सिंदूर से राम मंदिर तक का सफर जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी अधिकारी रहे हैं। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड की कमान संभालने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को ट्रस्ट के कामकाज में पारदर्शिता लाने और प्रशासनिक मजबूती प्रदान करने के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रस्ट में तीन नए सदस्य शामिल CEO की नियुक्ति के साथ ही ट्रस्ट ने अपने विस्तार के लिए तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया है। इनमें अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं।
कौन हैं नए ट्रस्टी?
कैसे हुई जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति? CEO पद के लिए देश भर से 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और कड़ी थी। इसके लिए एआई (AI) आधारित स्क्रीनिंग के साथ-साथ 600 अंकों का एक मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था। प्रारंभिक दौर के बाद केवल वे उम्मीदवार चुने गए जिन्होंने 470 से अधिक अंक हासिल किए। अंत में, 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा गया था।
विवादों के बीच प्रशासनिक सुधार की कवायद यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राम मंदिर में चढ़ावे और दान के कथित गबन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस विवाद के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय समेत तीन पदाधिकारी अपने पद से हट चुके थे। अब नए CEO की नियुक्ति के जरिए ट्रस्ट अपनी वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने की कोशिश कर रहा है।
*Air Marshal Jitendra Mishra has been appointed as the first Chief Executive Officer (CEO) of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust in Ayodhya. This appointment follows significant governance reforms aimed at strengthening the administration and transparency within the… pic.twitter.com/ijqmDKklqA
— SansadTV (@sansad_tv) September 2, 2026
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं: एक ही परिवार के 3 भाई-बहनों समेत 4 की दर्दनाक मौत
राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- असली गुनहगारों को बचाया गया
SCO समिट की तस्वीर में पीएम मोदी को हटाने पर छिड़ा विवाद, क्या यह पाकिस्तान की पेटी पॉलिटिक्स है?
दिशा सालियन केस: 6 साल बाद आया बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच और FIR के दिए आदेश
मोदी जी, आपकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का तंज— मैं भी 51 की हो गई हूं
बाढ़ के पानी में डूबा चर्च, पर नहीं डिगा हौसला: फिलीपींस में दूल्हा-दुल्हन ने रचाई अनोखी शादी
जेलर 2 का इंतज़ार हुआ खत्म: टाइगर मुथुवेल पांडियन की दहाड़ के लिए तैयार रहें सिनेमाघर
बाड़मेर में सचिन पायलट के सामने लगे सीएम वाले नारे, असहज हुए नेता तो तुरंत दी नसीहत
जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज मामला: अघोरी किन्नर गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही दी खुली चुनौती
कश्मीरी पंडितों को धमकी: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, कहा- यह स्टेटहुड छीनने की साजिश