बाड़मेर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के बाड़मेर दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अगला सीएम बताते हुए नारेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नारेबाजी से असहज हुए पायलट मंगलवार को सचिन पायलट जब बाड़मेर के गुढ़ामालानी इलाके में एक कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे, तो वहां समर्थकों का जोश चरम पर था। भीड़ में से अचानक नारेबाजी शुरू हुई— अगला सीएम कौन होगा, सचिन पायलट होगा।
अपने नाम के साथ सीएम पद का नाम जुड़ते ही पायलट असहज नजर आए। उन्होंने तुरंत कार्यकर्ताओं को टोकते हुए ऐसे नारे न लगाने की हिदायत दी। नेता के निर्देश के बाद कार्यकर्ता चुप हो गए, लेकिन तब तक इस वाकये का वीडियो रिकॉर्ड हो चुका था।
प्रतियोगी छात्रों से किया संवाद बाड़मेर दौरे के दौरान पायलट ने पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा संचालित वीरेंद्र धाम छात्रावास का दौरा किया। वहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ ब्रेकफास्ट पर चर्चा की और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। पायलट ने इस संस्थान की पहल के लिए हेमाराम चौधरी और उनकी दिवंगत बेटी सुनीता चौधरी के प्रयासों की सराहना की।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना पार्टी कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों से संवाद करते हुए पायलट ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है और नामांकन प्रक्रिया में नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
पारदर्शी परीक्षाओं का तंत्र खत्म पायलट ने राज्य सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की आंतरिक गुटबाजी चरम पर है, जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर चिंता जताते हुए कहा कि परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने वाली पूरी व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है। पायलट ने दावा किया कि आज प्रदेश में कोई भी परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं हो पा रही है।
*कांग्रेस नेता सचिन पायलट अगला सीएम कौन होगा सचिन पायलट होगा के नारे पर हुई आग बबूला ! कार्यकर्ताओं को तत्काल टोकते हुए ऐसे नारे नहीं लगाने की दी नसीहत ... pic.twitter.com/RtNUy9uebl
— Prem Dan Detha (@premdanbarmer) September 2, 2026
Explainer: क्या है जौहर की ऐतिहासिक प्रथा? स्वरा भास्कर के बयान पर क्यों मचा है बवाल?
UP TET 2026 OMR विवाद: 50 हजार कैंडिडेट्स का फंसा भविष्य, जांच के लिए बनी विशेष समिति
विधवा जैसी जिंदगी नहीं चाहता , तिहाड़ में बंद यासीन मलिक ने पत्नी को तलाक देने का किया ऐलान
टीम इंडिया चयन पर उठे बड़े सवाल: अनफिट खिलाड़ियों को मौका, तो इन धुरंधरों की अनदेखी क्यों?
कॉकरोच वाले बयान से सुलह तक: CJI के सामने झुके सौरव दास, आंदोलन वापस
45 साल का बेमिसाल सफर: पूर्व मुख्य सचिव रत्नाप्रभा ने याद की ट्रेनिंग के दिनों की वो पहली तारीख
राम मंदिर को मिला पहला CEO: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान, कारगिल युद्ध के रहे हैं हीरो
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की दिवाली : मानदेय में भारी बढ़ोतरी और शोषण पर लगा ब्रेक
राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य: RSS से पुराना नाता और संघर्ष की कहानी
नेपाल की तबाही: हरा घर कैसे बना मौत के मंजर में जीवन का कवच?