शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 30 अगस्त को एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गई। मौके पर मौजूद RPF जवान की मुस्तैदी ने महिला को मौत के मुंह से खींच लिया।
क्या है पूरा मामला? रक्षाबंधन के मौके पर 36 वर्षीय निर्मला ठाकुर अशोकनगर जाने के लिए ग्वालियर-बीना ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंची थीं। भीड़भाड़ के बीच ट्रेन चलने लगी, तो हड़बड़ी में महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का जोखिम उठाया। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं।
मौत को मात देने वाली फुर्ती महिला को गिरते देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात RPF ASI बीरेंद्र कुमार तिवारी की नजर तुरंत उस पर पड़ी। बिना पल गंवाए, अपनी जान की परवाह किए बिना जवान महिला की ओर दौड़े। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए महिला को प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कुछ सेकंड की देरी पड़ती भारी अगर जवान ने कुछ सेकंड की भी देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। जवान की सजगता के चलते महिला बाल-बाल बच गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवान की तत्परता साफ देखी जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया सम्मानित इस साहसिक कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने RPF ASI बीरेंद्र कुमार तिवारी को सम्मानित किया। सिंधिया ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए कहा, बीरेंद्र जी की यह बहादुरी और संवेदनशीलता ही हमारे जवानों की असली पहचान है।
जवान के इस मानवीय और साहसी कदम की रेलवे अधिकारियों से लेकर आम लोगों तक जमकर तारीफ हो रही है। रेलवे ने भी यात्रियों से बार-बार अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।
*आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF ASI बीरेन्द्र तिवारी जी को सम्मानित किया। बीरेन्द्र जी ने 30 अगस्त को चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में नीचे गिर रही एक महिला को तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म पर खींचकर उनकी जान बचाई थी।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 1, 2026
यह बहादुरी और संवेदनशीलता ही हमारे जवानों की पहचान है।
जय… pic.twitter.com/llU5uVFguD
14 चौके, 8 छक्के और विस्फोटक शतक: प्रभसिमरन सिंह ने 265 रनों के लक्ष्य को बनाया बौना
1600 बच्चों के मसीहा बने प्रिंसिपल: नेपाल में तबाही के बाद अब भारत फिर से बनाएगा यह स्कूल
नेपाल में जलजले का मंजर: वैन में भरकर दफनाए जा रहे शव, मौत का आंकड़ा 1100 के पार
स्वरा भास्कर के पद्मावत वाले बयान पर बवाल, करणी सेना और शहजाद पूनावाला ने घेरा
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान की फुर्ती ने बचाई जान
जलती चिता से मांस खाती अघोरी का वीडियो वायरल, FIR के बाद दी जान से मारने की धमकी
ओवैसी के किले में सेंध: एक हफ्ते में दो बड़े झटकों से चरमराई AIMIM की यूपी रणनीति
राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलेंगे नए CEO: कामकाज में आएगी तेजी, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मौत का तांडव: बाघ के हमले में महिला कर्मचारी की गई जान, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
श्रीनगर में सियासी घमासान: BJP दफ्तर के बाहर NC का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोक-झोंक