उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाती हुई दिख रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
वीडियो में क्या है? वीडियो में काली नंद गिरि को हाथ में तलवार लिए देखा जा सकता है। वह जलती चिता के पास बैठकर कथित तौर पर शव के टुकड़े निकालती है और उसे टेस्टी बताते हुए खाती नजर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया।
पुलिस की कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद विष्णु नाथ नामक व्यक्ति ने जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत की गंभीरता को देखते हुए काली नंद गिरि के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 301 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी किन्नर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
FIR के बाद दी खुली धमकी पहला वीडियो वायरल होने के बाद काली नंद गिरि ने उसे डिलीट कर दिया था। लेकिन सोमवार को उसने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चिता की राख से खुद को ढके हुए दिखाई दी। इस नए वीडियो में उसने विरोध करने वालों को चुनौती दी और धमकी भरे लहजे में कहा कि औकात में रहो, ज्यादा बोलोगे तो मारने के लिए रेडी हूं।
अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी इस कृत्य की साधु-संतों ने भी कड़ी निंदा की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज और महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने इसे सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने वाला बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महंत हरि गिरि का कहना है कि शास्त्रों में कहीं भी मानव अंगों के सेवन की अनुमति नहीं है।
*मध्य प्रदेश –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 2, 2026
उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी ने जलती हुई चिता से मानव मांस निकालकर खाया। वायरल वीडियो में वह मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर किन्नर अघोरी को गिरफ्तार किया। FIR के बाद एक नई Video बनाकर अघोरी किन्नर ने चुनौती/धमकी दी… pic.twitter.com/XVsALmesiQ
पुजारा की ऑल-टाइम बेस्ट इलेवन: सहवाग-द्रविड़ ओपनर, सचिन-कोहली शामिल, रोहित का पत्ता कटा
200 साल का लंबा इंतजार खत्म: घर आई लक्ष्मी , रथ और ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
नेपाल का मिरेकल हाउस और सोनू सूद का मिशन: तबाही के बीच उम्मीद की एक किरण
स्कूल बन गए नशे के अड्डे? नागपुर के सरकारी स्कूलों पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा खुलासा
43 साल की राष्ट्रसेवा के बाद अब राम सेवा : रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
मैनपुरी में वर्दी का रौब : मूंछों पर ताव देकर DSP बोले- अखिलेश यादव को भेज देना यह वीडियो
साड़ी पहनकर दौड़ीं, पैरों में जूते नहीं, बेटियों के सपनों के लिए मां ने जीती मैराथन
इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका: कप्तान बाबर आजम तेज बुखार की चपेट में
दलित क्रिश्चियन आरक्षण: क्या केरल सरकार का वादा संविधान के खिलाफ है?