बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मेल टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। विकेटकीपिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर होगा। ऑलराउंडर शिवम दुबे, अक्षर पटेल के साथ स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को अनुभवी जोड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर फंसी पेंच इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा 4 प्रमुख खिलाड़ियों को लेकर है, जिनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही इन खिलाड़ियों के खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
पूर्ण भारतीय स्क्वॉड इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।
दिल्ली में होगा क्रिकेट का महासंग्राम दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है, लेकिन सभी तीन मैच भारत की राजधानी दिल्ली में खेले जाएंगे। सीरीज का आगाज 13 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा निर्णायक मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।
टीम प्रबंधन की नजरें इस सीरीज के जरिए भविष्य की तैयारियों और हालिया चोटिल खिलाड़ियों की रिकवरी पर टिकी होंगी।
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
दलीप ट्रॉफी 2026: इन 5 धुरंधरों ने ईस्ट जोन को पहुंचाया फाइनल में, सेंट्रल जोन का घमंड चकनाचूर
SCO शिखर सम्मेलन: आतंकवाद से कनेक्टिविटी तक, पीएम मोदी के 10 कड़े संदेश
T20 में शिमरन हेटमायर की डबल सेंचुरी , 100वें मुकाबले में रचा इतिहास
दलीप ट्रॉफी: रजत पाटीदार ने हवा में उड़कर लपका सुपरमैन कैच, देखते रह गए वैभव सूर्यवंशी
यूपी में फिर आफत की बारिश: 35 जिलों में अलर्ट, बाढ़ के बीच अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील
पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का तांडव: 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराकर मदरसे के लिए कब्जाई जमीन
रोहित शर्मा का फैमिली फुल हाउस : क्या सच में गार्डन में मचेगा धमाल?
विमुक्त समाज को अब सहानुभूति नहीं, चाहिए संवैधानिक अधिकार; डिप्टी CM शिंदे का बड़ा ऐलान
CJP का बड़ा यू-टर्न: सरकार के आश्वासन के बाद 5 सितंबर का दिल्ली मार्च रद्द
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान: संजू की वापसी, रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर