नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की यह सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगी। इस बार टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है।
जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने वाले संजू के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। वहीं, जिम्बाब्वे में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है।
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड दौरे के बाद से बुमराह एक्शन से दूर रहे हैं। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह दी गई है, लेकिन इन चारों खिलाड़ियों को सीरीज शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
इस चयन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह को ड्रॉप कर दिया गया है। रिंकू के अलावा प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सुर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
नामांकन विवाद: दिव्या मदेरणा का सड़क पर डेरा, रात भर डटी रहीं पूर्व MLA
US Open: हाथ मिलाया, मुस्कुराईं और फिर रैकेट के किए टुकड़े-टुकड़े; वायरल हुआ खिलाड़ी का गुस्सा
बेटियों के सपनों के लिए दौड़ीं 47 साल की मां, नंगे पैर मैराथन जीतकर सबको चौंकाया
शंघाई सहयोग संगठन में शहबाज शरीफ का फोटो फ्रॉड , पीएम मोदी को क्रॉप कर खुद को बनाया सेंटर
संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान ला रहे अपनी बायोग्राफी, रहमान: ए रेनेसां में खुलेंगे अनकहे पन्ने
ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं : सपा कार्यालय के बाहर लगे विवादित पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति
हेटमायर का तूफानी शतक: 43 गेंदों में जड़े 111 रन, CPL में रचा इतिहास
पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का तांडव: 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराकर मदरसे के लिए कब्जाई जमीन
तुम मिल लो LG से और खा लो रसगुल्ले : साइकिल को लेकर सड़क पर भिड़े AAP नेता और दिल्ली पुलिस
केरल में मिला स्पेनिश स्टार लमिन यमाल का जुड़वां , 15 साल के एलन जेम्स की चर्चा दुनिया भर में