नामांकन विवाद: दिव्या मदेरणा का सड़क पर डेरा, रात भर डटी रहीं पूर्व MLA
News Image

जोधपुर के मथानिया में नगर निकाय चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बीजेपी विधायक भैराराम सियोल और एक प्रत्याशी के आरओ (RO) कार्यालय में प्रवेश करने पर पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोल दिया है।

रात भर सड़क पर बिताईं दिव्या विवाद इतना बढ़ा कि दिव्या मदेरणा ने अपने समर्थकों के साथ आरओ कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। इस दौरान दिव्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे धरना स्थल पर ही सोती हुई दिखाई दे रही हैं। सुबह होने के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ और वे अपनी मांग पर अड़ी हैं।

प्रशासन पर इलेक्शन चोरी का आरोप दिव्या मदेरणा ने आरोप लगाया है कि नामांकन का समय दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया था, जिसके बाद गेट बंद कर दिए गए थे। उनका आरोप है कि थानाधिकारी ने नियमों को ताक पर रखकर बीजेपी विधायक और प्रत्याशी को अंदर जाने दिया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी कर उन्हें बाहर खदेड़ दिया गया। दिव्या ने सवाल किया, क्या सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग कानून हैं?

सूरत बदलनी चाहिए : दिव्या का संकल्प धरने पर बैठीं दिव्या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल हंगामा करना नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, न डरेंगे, न झुकेंगे और न ही इलेक्शन चोरी चलेगी। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

अधिकारियों के साथ तीखी बहस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर ने दिव्या को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। दिव्या ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और स्पष्ट कर दिया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगी। फिलहाल, मथानिया में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पूर्व विधायक का धरना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जल्द मार दिए जाओगे : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से जांच की मांग

Story 1

केरल में मिला स्पेनिश स्टार लमिन यमाल का जुड़वां , 15 साल के एलन जेम्स की चर्चा दुनिया भर में

Story 1

दलीप ट्रॉफी: रजत पाटीदार ने हवा में उड़कर लपका सुपरमैन कैच, देखते रह गए वैभव सूर्यवंशी

Story 1

मौत से रूबरू: ऊंची इमारत पर लड़की का खतरनाक झूला, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Story 1

बुर्के की वजह से बच्चे चोरी होते हैं? कोपर अस्पताल विवाद पर भड़कीं AIMIM नेता, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ, पहनावे को टारगेट मत करो

Story 1

एक पैर से लगाया विजयी सिक्स : लंगड़ाते हुए क्रीज पर आए अर्जुन ने पलटी हारी हुई बाजी

Story 1

कुदरत का अनोखा रहस्य: 118 नदियां समा जाती हैं, फिर भी एक बूंद बाहर नहीं निकलती!

Story 1

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द, पर 2800 अपराधियों पर जारी रहेगा कानूनी शिकंजा

Story 1

क्या बलात्कार के बाद महिला को जीने का हक नहीं? पद्मावत के जौहर दृश्य पर स्वरा भास्कर का पुराना वीडियो वायरल

Story 1

झटका! भारत में महंगे हुए Xiaomi, Vivo और Oppo के स्मार्टफोन्स; जानिए नई कीमतें