केरल क्रिकेट लीग में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रेमियों को दंग कर दिया। त्रिसूर टाइटंस और कालीकट ग्लोबस्टार्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में हार की कगार पर खड़ी त्रिसूर टाइटंस को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी। तभी चोटिल खिलाड़ी एके अर्जुन मैदान पर उतरे और एक पैर पर खड़े होकर छक्का जड़ दिया।
क्या था लक्ष्य और स्थिति? कालीकट ग्लोबस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए थे। जवाब में त्रिसूर टाइटंस की टीम आखिरी ओवर तक संघर्ष करती रही। अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर शेरोन एस के कैच आउट होने के बाद स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। त्रिसूर को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रनों की दरकार थी।
अस्पताल जैसी हालत, मैदान पर बहादुरी इंजर्ड एके अर्जुन जब मैदान पर बल्लेबाजी करने पहुंचे, तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। वह लंगड़ाते हुए क्रीज तक पहुंचे। दर्शकों को लगा कि शायद यह केवल एक औपचारिकता मात्र है, लेकिन अर्जुन के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने एक पैर पर भार टिकाया और आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर टीम को 4 विकेट से अविश्वसनीय जीत दिलाई।
कालीकट का शानदार आगाज, फिर भी मिली मात मैच में कालीकट ग्लोबस्टार्स के लिए सलमान निजार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। त्रिसूर की ओर से एमएस अखिल ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
सोशल मीडिया पर छाई अर्जुन की दिलेरी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ यह मैच फैंस के लिए यादगार बन गया। एके अर्जुन का लंगड़ाते हुए क्रीज पर आना और मैच खत्म करना स्पोर्ट्समैन स्पिरिट की मिसाल माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर अर्जुन के इस शॉट्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट फैंस उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
Absolute Cinema in the Kerala Cricket League 💀🔥
— Jara (@JARA_Memer) September 1, 2026
- Trissur Titans needed 4 runs off the last ball.
- After losing their 6th wicket, injured AK Arjun, who was limping badly, came out to bat.
- Standing on one leg, he smashed a SIX to win the match! 🤯
Bravery in Indian cricket… pic.twitter.com/AETEtRfroo
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: इन 3 तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी से हलचल, 2027 वर्ल्ड कप के लिए ठोका दावा
जल्द मार दिए जाओगे : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से जांच की मांग
बस्ती में मीटिंग के नाम पर बुलाईं महिलाएं, चाय-झंडा थमाकर बनाया स्वागत का जरिया; वीडियो वायरल
क्या श्रमिक पंजीकरण पर मिलेंगे 7000 रुपये? वायरल दावे की हकीकत जान लें
मेडिकल कॉलेज में जन्मा नन्हा नवाब : 5 किलो के बच्चे ने जन्म लेते ही दिखाया ऐसा स्वैग , मुस्कुरा उठा पूरा स्टाफ
पुलिस एसोसिएशन के साथ ठन गई: जयराम महतो का दो-टूक जवाब, मेरी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रहार, रेड बॉल क्रिकेट में भी मचाया कोहराम
1984 दंगों के दोषी के घर बीजेपी नेताओं की दस्तक: आप का पंजाब में तीखा विरोध प्रदर्शन
एक ड्रोन, एक स्पीकर और उम्मीद का गाना... नेपाल बाढ़ में ये है अब तक का सबसे अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन!
नेपाल बाढ़: अपनों के शव की शिनाख्त के लिए DNA और पासपोर्ट प्रक्रिया तेज, जानें कैसे करें संपर्क