कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 22वें मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान दिखाया कि विपक्षी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के गेंदबाज असहाय नजर आए। हेटमायर ने महज 40 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।
यह शतक हेटमायर के करियर के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह उनका CPL में 100वां मुकाबला था। हेटमायर CPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने 100वें मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है। इस उपलब्धि को उनकी डबल सेंचुरी के रूप में देखा जा रहा है।
हेटमायर की पारी की शुरुआत आक्रामक रही। उन्होंने पहले 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद की 13 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक सुनिश्चित किया। उन्होंने कुल 43 गेंदों का सामना किया और 111 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उनकी इस विध्वंसक पारी में 8 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
इस तूफानी शतक के साथ ही हेटमायर ने CPL में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आंद्रे रसेल (2018) और टिम साइफर्ट (2025) की बराबरी कर ली है। इन दोनों दिग्गजों ने भी टूर्नामेंट में 40 गेंदों का ही शतक लगाया था। हेटमायर अब CPL इतिहास में दो शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज भी बन गए हैं।
अपने 100वें टी20 मैच में शतक जड़ने वाले हेटमायर दुनिया के चुनिंदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नवंबर 2023 में भारत के खिलाफ अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद 104 रन बनाए थे। इसके बाद जनवरी 2026 में क्विंटन डिकॉक ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी। अब इस एलीट लिस्ट में हेटमायर का नाम भी दर्ज हो गया है।
The first man in CPL history to hit a 1️⃣0️⃣0️⃣ in his 100th game! 💚❤️
— Amazon Warriors (@amznwarriors) September 1, 2026
Hettie take a bow! 👏🏾#GuyanaAmazonWarriors #CPL26 pic.twitter.com/tMix8uHloE
विमुक्त समाज को अब सहानुभूति नहीं, चाहिए संवैधानिक अधिकार; डिप्टी CM शिंदे का बड़ा ऐलान
सूरत स्टेशन: पैटीज पर चूहे की दावत, वायरल वीडियो के बाद रेलवे ने सील किया स्टॉल
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप सरकार को बड़ा झटका: सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
शंघाई सहयोग संगठन में शहबाज शरीफ का फोटो फ्रॉड , पीएम मोदी को क्रॉप कर खुद को बनाया सेंटर
SCO समिट में पीएम मोदी का कड़ा प्रहार: आतंकवाद पर दोहरे मापदंड रखने वाले देशों को दी चेतावनी
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शिक्षा मंत्री की पत्नी का तबादला, 6 जिलों को मिले नए कप्तान
दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने को तैयार 15 साल का वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी
बॉक्स ऑफिस का चमत्कार : फ्लॉप होने की कगार से कैसे ब्लॉकबस्टर बनी हनुमान अंश ?
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सैन्य ठिकानों पर बरसाए गए बम
क्या बलात्कार के बाद महिला को जीने का हक नहीं? पद्मावत के जौहर दृश्य पर स्वरा भास्कर का पुराना वीडियो वायरल