दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट जोन ने 39.3 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। इस जीत के पीछे 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। उन्होंने पहली पारी में 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
ईशान किशन ने न केवल विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाली, बल्कि टीम की कप्तानी भी बखूबी की। दूसरी पारी में जब टीम दबाव में थी, तब ईशान ने 39 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी परिपक्वता दिखाई।
मोहम्मद शमी ने अपनी लाइन-लेंथ से सेंट्रल जोन के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। शमी ने इस मैच में कुल 5 विकेट चटकाए। पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर उन्होंने मैच में ईस्ट जोन का पलड़ा भारी रखा।
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इस जीत के सबसे बड़े स्तंभ बनकर उभरे। सेंट्रल जोन की दूसरी पारी महज 158 रनों पर समेटने में मुकेश का बड़ा हाथ था। उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट (पहली पारी में 3, दूसरी पारी में 4) हासिल कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन ने पहली पारी में 69 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दूसरी पारी में भी उन्होंने 24 रनों का अहम योगदान देकर टीम को जीत की नींव प्रदान की।
ईस्ट जोन अब फाइनल में खिताबी जंग के लिए तैयार है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फॉर्म को दर्शाती है, बल्कि टीम के एकजुट प्रयासों का नतीजा है।
East Zone are into the final 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Mohd. Shami hits the winning runs 👌
They beat defending champions Central Zone by 4⃣ wickets 🙌#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/yzYIVMctVH
तुम मिल लो LG से और खा लो रसगुल्ले : साइकिल को लेकर सड़क पर भिड़े AAP नेता और दिल्ली पुलिस
समंदर किनारे प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी महिला, तभी आसमान से गिरी मौत और खत्म हो गई जिंदगी
जिम्बाब्वे दौरे के बाद पूरी तरह बदली टीम इंडिया : 8 खिलाड़ी बाहर, दिग्गजों की धमाकेदार वापसी
8 साल बाद फिर छिड़ा पद्मावत का विवाद: स्वरा भास्कर ने जौहर सीन को बताया कायरता , भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की संदिग्ध मौत: तलाक का केस, गहरा डिप्रेशन और भर्ती घोटाले का कनेक्शन
AAP और कांग्रेस की विचारधारा एक? मनीष तिवारी के बयान से सियासी हलचल
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शिक्षा मंत्री की पत्नी का तबादला, 6 जिलों को मिले नए कप्तान
विमुक्त समाज को अब सहानुभूति नहीं, चाहिए संवैधानिक अधिकार; डिप्टी CM शिंदे का बड़ा ऐलान
NEET विवाद: छात्रों पर दर्ज सभी FIR रद्द, सरकार ने दी बड़ी राहत
सिंधु जल पर घबराया पाकिस्तान: शहबाज शरीफ ने SCO में छेड़ा राग, भारत पर साधा निशाना