ब्राजील के पल्होका बीच की घटना सोचिए, आप अपने पार्टनर के साथ समंदर किनारे सुकून के पल बिता रहे हों और अचानक एक सेकंड में सब कुछ खत्म हो जाए। ब्राजील के मशहूर प्रिया दा पिनहेरा बीच से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक 39 वर्षीय महिला पर अचानक आसमानी बिजली गिरी, जिसने मौके पर ही उसकी जिंदगी छीन ली।
कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे 39 साल की एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर टहल रही थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों सामान्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन अचानक एक तेज चमक के साथ बिजली सीधे एंडिनारा पर गिरती है। बिजली की चपेट में आते ही वह वहीं ढेर हो गईं, जबकि उनके साथ चल रहे पार्टनर बाल-बाल बच गए।
आंखों के सामने दम तोड़ती रही साथी अपनी आंखों के सामने पार्टनर को जमीन पर गिरते देख युवक सन्न रह गया। वह तुरंत एंडिनारा के पास पहुंचा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े। यह मंजर किसी को भी गहरे सदमे में डालने के लिए काफी था।
अस्पताल पहुंचने से पहले हार गई जिंदगी की जंग मौके पर पहुंची इमरजेंसी मेडिकल टीम ने तुरंत रेत पर ही महिला को CPR देना शुरू किया। उन्हें प्राया डो सोन्हो इमरजेंसी यूनिट ले जाया गया। रास्ते में डॉक्टरों ने डिफिब्रिलेटर के जरिए उनकी धड़कनें वापस लाने की भरसक कोशिश की। एक पल के लिए एंडिनारा को होश भी आया, लेकिन कुदरत के इस कहर का झटका इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इसे प्रकृति का सबसे क्रूर और अप्रत्याशित रूप बता रहे हैं। यह हादसा इस बात की एक दर्दनाक याद दिलाता है कि मौसम कब अपना रुख बदल ले, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है।
🇧🇷 Holy crap, I m never going out in a lightning storm again after seeing this
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 31, 2026
Edinara Gonçalves Areze was with her friends on Pinheira Beach in Brazil when she was struck
She suffered a cardiac arrest, received CPR and medical care, but died the next day at Hospital Regional…
सोने का मोह क्यों नहीं छोड़ेगा भारत? पीएम मोदी की अपील और ग्रहों का महा-टकराव
फरीदाबाद: 4 घंटे धूप में खड़ी रही 11वीं की छात्रा, अपमान से आहत होकर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर मत लाना , US चुनाव के बीच जेडी वेंस की अब्दुल अल-सईद को सीधी चेतावनी
पाकिस्तान: 100 साल पुराने मंदिर को कट्टरपंथियों ने किया जमींदोज, मदरसे के लिए हथिया ली जमीन!
बिश्केक में बदला वैश्विक समीकरण: SCO समिट में मोदी का बैलेंसिंग एक्ट और अमेरिका की टेंशन
15 साल के वैभव को रोकने के लिए रजत पाटीदार ने हवा में भरी उड़ान, 30 मीटर दौड़कर लिया सुपरमैन कैच
सिंधु जल पर घबराया पाकिस्तान: शहबाज शरीफ ने SCO में छेड़ा राग, भारत पर साधा निशाना
13 साल का सूखा खत्म: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन, शमी-मुकेश और वैभव का जलवा
जल्द मार दिए जाओगे : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से जांच की मांग
पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान, भड़के नेटिजन्स ने कहा- शर्म आनी चाहिए