नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर विवादों के केंद्र में आ गई हैं। साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर अभिनेत्री ने एक बार फिर तीखी टिप्पणी की है, जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
क्या कहा स्वरा भास्कर ने? दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने फिल्म के उस दृश्य पर सवाल उठाए, जिसमें रानी पद्मिनी 800 महिलाओं के साथ जौहर करती हैं। स्वरा ने कहा, जब मैं यह सीन देख रही थी, तो मैंने सोचा कि अगर मैं एक रेप सर्वाइवर होती तो क्या यह फिल्म मुझे यह संदेश दे रही है कि मुझे जीने का कोई हक नहीं है? यह सीन बेहद समस्याजनक था। उन्होंने फिल्म में दिखाई गई गर्भवती महिला के जौहर वाले सीन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह संकेत देता है कि एक बच्ची के जीवन का कोई मोल नहीं है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग स्वरा के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया। यूजर्स ने इसे ‘घिनौना’ और ‘भड़काऊ’ करार दिया। एक यूजर ने लिखा, स्वरा रेप और सेक्स स्लेव (यौन दासी) के बीच का अंतर नहीं समझतीं। रानी पद्मिनी और अन्य महिलाओं ने सम्मान बचाने के लिए जौहर किया था, न कि केवल डर के कारण।
नेटिजन्स ने निकाली भड़ास कई लोगों ने स्वरा भास्कर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं को अपने नजरिए से तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, आतंक फैलाने वालों को कोसने के बजाय, स्वरा उन पीड़ितों का अपमान कर रही हैं जिन्होंने अपमानित होने से बेहतर मृत्यु को चुना।
पहले भी लिख चुकी हैं ओपन लेटर बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वरा ने फिल्म पद्मावत पर निशाना साधा है। फिल्म की रिलीज के समय भी उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखकर जौहर की प्रथा के महिमामंडन पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, उनके इस पुराने और नए बयान को लेकर वे एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और लोग उन्हें लगातार खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी: दिल्ली-NCR की सुरक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
पाकिस्तान का सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रयोग: टैलेंट दिखाने के चक्कर में पुलिस वैन से जा टकराई गाड़ी!
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम: अब 19 शहरों में ₹35 किलो बिकेगा प्याज, सरकार ने कसी कमर
बुर्के की वजह से बच्चे चोरी होते हैं? कोपर अस्पताल विवाद पर भड़कीं AIMIM नेता, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ, पहनावे को टारगेट मत करो
नामुमकिन को मुमकिन कर गए ग्लेन फिलिप्स! CPL में पकड़ा करिश्माई कैच
इमाद वसीम की मुश्किलें बढ़ीं: एक्स वाइफ ने लगाया गर्भपात कराने और इंजेक्शन देकर बेहोश करने का गंभीर आरोप
बिश्केक में पीएम मोदी का दहाड़: शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
पाकिस्तान क्रिकेट की बदहाली पर फूटा दानिश कनेरिया का गुस्सा, बोले- 70 साल में ऐसी दुर्दशा नहीं देखी
अमृतसर में सियासी घमासान: सज्जन कुमार के घर शोक जताने पर AAP का बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल
पीएम मोदी की फोटो क्रॉप करना पड़ा पाकिस्तान को भारी, किरकिरी के बाद झुकना पड़ा शहबाज शरीफ को