पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ASAP के आदिल बराड़ को 556 वोटों के बड़े अंतर से मात दी।
भारी मतों से मिली जीत अंकित बिढान को कुल 2,879 वोट मिले। मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे आदिल बराड़ को 2,323 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के गुरमन सिंह सिद्धू 2,034 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह जीत विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में ABVP के बढ़ते दबदबे को दर्शाती है।
कौन हैं अंकित बिढान? हरियाणा के जींद के रहने वाले अंकित बिढान ने अपनी शुरुआती और ग्रेजुएशन की पढ़ाई वहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की। वर्तमान में वह सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन से पीएचडी कर रहे हैं। वे साल 2021 से एबीवीपी से जुड़े हैं और लंबे समय से कैंपस के छात्र मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
इसे Gen-Z की जीत बताया जीत के बाद अंकित बिढान ने इसे अपनी व्यक्तिगत सफलता के बजाय पूरी Gen-Z की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ABVP के प्रति अटूट विश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब उनकी प्राथमिकता छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उन्हें हल करना है।
एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह ABVP की लगातार दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले 2025 में गौरव वीर सोहल ने अध्यक्ष पद जीतकर संगठन की नींव मजबूत की थी। अंकित बिढान के इस जीत के साथ, विश्वविद्यालय में ABVP की संगठनात्मक पकड़ और भी अधिक मजबूत हो गई है।
अब देखना यह होगा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिढान छात्रों से किए गए अपने वादों को धरातल पर कैसे उतारते हैं।
*VIDEO | Panjab University Chandigarh Students Council Election Results: ABVP candidate Ankit Bidhan wins by 2,879 votes.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2026
This is not my victory alone; it is the victory of the entire Gen Z. Gen Z has proved that Modi ji and the ABVP have a place in their hearts, says Ankit… pic.twitter.com/UkiP1nsLAO
गंगा घाट पर चड्डी वाले अंकल पर क्यों खामोश? - रिया अहीर का वीडियो मचा रहा बवाल
इमाद वसीम की एक्स वाइफ का सनसनीखेज खुलासा: अबॉर्शन करवाया और भारत से हारना अल्लाह की सजा
समंदर की गहराइयों में संकटमोचक : INS निपुण से अभेद्य हुआ भारत का समुद्री सुरक्षा चक्र
आगरा पुलिस का फिल्मी एनकाउंटर : जींस से तमंचा निकालने का वीडियो वायरल, लोग बोले- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए
शिवलिंग का चमत्कार या इंजीनियरिंग का कमाल? नेपाल के मिरेकल हाउस का सच
ग्रैंड कैन्यन का रौद्र रूप: फ्लैश फ्लड में 20 से ज्यादा लोग लापता, मची भारी तबाही
पाकिस्तान क्रिकेट बिखर गया है : लॉर्ड्स में शर्मनाक हार के बाद रमीज राजा का फूटा गुस्सा
छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल: RTI के जवाब में CRPF ने साधी चुप्पी, मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों से किया इनकार
नेपाल बाढ़: बैंक में फंसा था 51 करोड़ का खजाना, 8 घंटे के मिशन रेस्क्यू में ऐसे बची संपत्ति
एशियन गेम्स 2026: जापान में बी टीम भेजने की खबरों का सच आया सामने, बीसीसीआई ने किया बड़ा फैसला