आगरा पुलिस की कार्यशैली का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसमें पुलिसकर्मी किसी फिल्मी दृश्य की तरह एक युवक की तलाशी लेते और उससे अवैध हथियार बरामद करते नजर आ रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? 26 सेकंड के इस वीडियो में दो दरोगा युवक के दोनों हाथों को मजबूती से पकड़े हुए हैं। इसी दौरान तीसरा पुलिसकर्मी फुर्ती दिखाते हुए युवक की जींस की जेब से एक तमंचा और कारतूस निकालता है। किसी फिल्म के सीन जैसा दिखने वाला यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एत्मादपुर में हुई थी गिरफ्तारी यह मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है। दो दिन पहले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिरौली गांव के पास चेकिंग के दौरान दीपू उर्फ देवेश नाम के युवक को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार, तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए थे, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने दी सफाई वीडियो पर उठ रहे सवालों के बीच एसीपी देवेश कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी अपने घर में छिप गया था। पुलिस उसे बाहर लाई, तभी ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास हथियार है। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस ने तलाशी ली थी।
सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग इस वीडियो पर नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं काफी दिलचस्प हैं। लोग पुलिस के इस सिनेमैटिक अंदाज पर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, इन दरोगा जी की एक्टिंग सबसे बेहतरीन है, इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए। वहीं, कुछ लोग इस दौरान पुलिस की कार्यशैली और तलाशी लेने के तरीके पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
*आज तक की सबसे अच्छी एक्टिंग इन दरोगा जी ने की है!
— Neha Bharti 2.0 (@IAmNehaBhart) August 31, 2026
बिल्कुल फिल्मी स्टाईल में बंदूक और कारतूस निकाले है!
कोई इनके लिए एक छोटे मोटे ऑस्कर अवॉड का इंतजाम करो भाई! 😂 pic.twitter.com/Cee7gMwsuG
अखरोट के जंगल, बर्फीले तेंदुए और ईगल हंटिंग: किर्गिस्तान की अद्भुत दुनिया, जहां पहुंचे पीएम मोदी
60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली बच्ची, नेपाल की तबाही में बिछड़े मासूमों का वीडियो वायरल
IPL 2027: क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम का होगा अंत? BCCI ने 10 टीमों से मांगा फीडबैक
गैंगस्टरों का नया डिजिटल हथियार: मोबाइल से सुपारी , स्नैपचैट से रची जा रही खौफनाक साजिशें
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में तिलक वर्मा का विस्फोट , कप्तानी पारी से गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने
देहरादून में रैगिंग का खौफनाक वीडियो: व्रत होने की दुहाई देने पर भी छात्र को बेरहमी से पीटा
दिल्ली: 10 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, स्कूल टीचर्स पर लगे गंभीर आरोप
ग्रैंड कैन्यन का रौद्र रूप: फ्लैश फ्लड में 20 से ज्यादा लोग लापता, मची भारी तबाही
क्या पंजाब में लौट रहा है काला दौर ? रवनीत बिट्टू के तीखे हमलों से गरमाई सियासत
चिराग पासवान की शादी पर मां का बड़ा खुलासा, जानिए क्यों टाल रहे हैं केंद्रीय मंत्री अपना फैसला?