उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। कार में सवार कुछ युवक एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला देहरादून की एक नामी यूनिवर्सिटी में रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
सवाल का जवाब देने के बाद भी थप्पड़ों की बरसात वीडियो में दिख रहा है कि कार की पिछली सीट पर एक छात्र को बीच में बिठाया गया है। उसके साथ बैठे युवक उससे एलएंडबी (L&B) और पीएनएम (PNM) जैसे शब्दों की फुलफॉर्म पूछ रहे हैं। छात्र जब जवाब देने में असमर्थ होता है या सही जवाब भी देता है, तो उसे बेरहमी से थप्पड़ मारे जाते हैं। युवकों ने एक के बाद एक छात्र को सात थप्पड़ जड़े, जबकि वे खुद इस हरकत पर हंसते हुए सुनाई दे रहे हैं।
एकादशी का व्रत है कहने पर भी नहीं पसीजा दिल दबंगई की हद तब पार हो गई जब युवकों ने छात्र को जबरन सॉस खिलाने की कोशिश की। पीड़ित ने हाथ जोड़कर कहा कि उसका एकादशी का व्रत है और उसकी मां ने उसे रखने को कहा है। इस पर दरिंदों ने कोई रहम नहीं दिखाया, बल्कि इंटरनेट पर सर्च करके यह साबित करने की कोशिश की कि आज एकादशी नहीं है और फिर से छात्र पर हाथ साफ करने लगे।
पुलिस की दलील: अभी तक कोई शिकायत नहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आम लोगों और अभिभावकों के मन में डर पैदा कर दिया है। हालांकि, प्रेम नगर थाना प्रभारी नरेश राठौर का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जा रही है।
समझौते की कोशिश और दूसरा पहलू वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया क्लिप सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष इस मामले को पुराना बताकर आपस में समझौता करने की बात कर रहे हैं। वहीं, देहरादून में ही एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के भीतर कार सवार लोगों से मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फिलहाल, यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं।
*“मेरा एकादशी का व्रत है, मम्मी ने रखवाया है…” 😢 फिर भी नहीं रुकी दरिंदों की दबंगई! देहरादून की यूनिवर्सिटी में रैगिंग के नाम पर छात्र की पिटाई और गाली-गलौज का वीडियो देखकर हर माता-पिता का दिल दहल जाएगा। बच्चे घर से पढ़ने और अपना भविष्य बनाने निकलते हैं, लेकिन अगर कैंपस में ही… pic.twitter.com/UWn6NAh4gC
— Jamwant Maurya (@JamwantM) August 30, 2026
ग्रैंड कैन्यन का रौद्र रूप: फ्लैश फ्लड में 20 से ज्यादा लोग लापता, मची भारी तबाही
आपके घर का बच्चा मरे तब क्या चुप रहेंगे? अंकित बालियान की पत्नी ने सपा सांसद को घेरा
प्रयागराज-कौशांबी में दहला इलाका: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 की मौत, कई मलबे में दबे
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का राखी वीडियो: नेक काम पर छिड़ा विवाद, लोग बोले- ऐसा पहली बार देखा
इस्लाम सबसे बेहतर : कर्नाटक के मंत्री के बयान पर सियासत गर्म, भाजपा ने मांगा इस्तीफा
क्या पंजाब में लौट रहा है काला दौर ? रवनीत बिट्टू के तीखे हमलों से गरमाई सियासत
खार्ग आईलैंड के परखच्चे उड़े: ईरान के तेल के किले पर ट्रंप का खौफनाक AI वार
नेपाल बाढ़: मलबे में दबे बैंक से निकला 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ कैश, हैरान कर देगा रेस्क्यू का वीडियो
तिरंगे का अपमान पड़ा भारी: न्यूयॉर्क में हुई घटना पर किरेन रिजिजू ने दी कड़ी चेतावनी
बिश्केक में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात: शांति का रास्ता ही दुनिया का कल्याण है