पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके पोते और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्य की सुरक्षा और राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने पंजाब में बढ़ते अलगाववादी समर्थकों के प्रभाव पर चिंता जताते हुए इसे काला समय करार दिया है।
कातिलों को महिमामंडन करने का खेल मीडिया से बातचीत में रवनीत बिट्टू ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग जेल में बंद हैं और जिन्होंने दिल्ली बम धमाके जैसे अपराध किए हैं, उन्हें नायक की तरह पेश किया जा रहा है। बिट्टू ने सवाल किया कि अगर वे निर्दोष हैं, तो कानूनी रास्ता क्यों नहीं अपनाते? उन्होंने कहा, कोर्ट में केस जीत जाइए, सजा कम हो जाएगी, लेकिन जेल में बैठे कातिलों को जत्थेदार या सीएम बनाने की वकालत करना गलत है।
क्या जान देने का ठेका हमने ही लिया है? बिट्टू ने कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के नाम पर पार्टियां आत्मसमर्पण कर रही हैं। भाजपा नेता ने तल्ख लहजे में कहा, जब हर पार्टी यह कहने लगे कि इन लोगों को छोड़ दो, तो साफ है कि हमने ही अपनी जान देने का ठेका ले रखा है। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं, लेकिन डरेंगे नहीं।
केपीएस गिल का उदाहरण देकर साधा निशाना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि आज लोग बड़े बहादुरों की बातें करते हैं, लेकिन उस समय के डीजीपी केपीएस गिल या अन्य किसी अधिकारी को किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कायर लोग हमेशा कमजोरों को डराते हैं। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कनाडा से आकर नकली शादियां करते हैं और पंजाब की शांति को भंग करने की साजिश रचते हैं।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल यह बयान ऐसे समय में आया है जब बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में रवनीत बिट्टू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से भी मुलाकात की थी। बिट्टू का यह रुख स्पष्ट करता है कि वे पंजाब में पनप रहे कट्टरपंथ के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। राज्य की राजनीति में बिट्टू के इस आक्रामक रुख से नया विवाद छिड़ना तय माना जा रहा है।
#WATCH | Chandigarh: On former Punjab Chief Minister Beant Singh s death anniversary, BJP leader and his grandson, Ravneet Singh Bittu, says, ...People speak up only after someone has died; they offer condemnation only then. Sardar Beant Singh is not here today; they talk about… pic.twitter.com/nWVizP4sci
— ANI (@ANI) August 31, 2026
फिर विवादों में रुचिका सिंह : PM मोदी पर साधा निशाना, पूनावाला ने खोले प्रोपेगेंडा के राज
भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं: मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में दो टूक संदेश
अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों शूटर्स
बिश्केक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रूस-भारत की रणनीतिक साझेदारी पर टिकी दुनिया की नजरें
ये वारिस नहीं, वायरस हैं : सुखबीर सिंह बादल का वारिस पंजाब दे और AAP पर बड़ा हमला
महिला एशिया कप: जीत के बावजूद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर उठे सवाल, शेफाली वर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
भरोसे का कत्ल: हिंदुत्ववादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
नेपाल में जलप्रलय: गंडक नदी में मिले शव, कर्नाटक के 14 पर्यटक अब भी लापता
एशिया कप: भारत की जोरदार शुरुआत, दीप्ति शर्मा बनीं टी20 की नई क्वीन
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027: श्रीलंका से छिनी मेजबानी, अब खतरे में टीम का भविष्य?