शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने वारिस पंजाब दे संगठन पर तीखा प्रहार किया है। सुखबीर ने संगठन को पंजाब और सिख समुदाय के लिए वायरस करार दिया और उन पर राज्य की शांति बिगाड़ने का आरोप लगाया।
AAP और वारिस पंजाब दे का गठजोड़ सुखबीर बादल ने दावा किया कि वारिस पंजाब दे और आम आदमी पार्टी (AAP) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा, आप वारिस पंजाब दे की रैलियों की तस्वीरें देखें और 5 साल पुरानी आप की रैलियों की तस्वीरें देखें, आपको वही चेहरे नजर आएंगे। ये लोग पहले आप के साथ थे और अब इस संगठन का मुखौटा पहनकर घूम रहे हैं।
मकसद अकाली दल को खत्म करना बादल ने आरोप लगाया कि इस संगठन का एकमात्र एजेंडा पंजाब की सेवा करना नहीं, बल्कि अकाली दल को कमजोर करना और बादल परिवार को राजनीतिक रूप से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि उनके नेता खुद मंच से स्वीकार कर चुके हैं कि वे यहां जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि अकाली दल के विरोध के लिए आए हैं।
इतिहास पर उठाए सवाल सुखबीर बादल ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख के अतीत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति खुद को सिख धर्म का ठेकेदार बताता है, वह मात्र 4 साल पहले ही सिख बना है। उनके परिवार का इतिहास कांग्रेस के कट्टर समर्थकों का रहा है। उन्होंने पिछले चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की थी, और आज ये सिखों के हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं।
केंद्रीय एजेंसियों पर भी साधा निशाना सुखबीर ने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा, ये वारिस नहीं, वायरस हैं। जिस तरह कोविड ने विश्व को तबाह किया, उसी तरह इन्हें केंद्रीय एजेंसियों और कुछ पार्टियों ने सिख कौम को तोड़ने के लिए भेजा है। इनकी मंशा सिखों को आपस में लड़ाकर राज्य पर कब्जा करना है।
PRTC बसों के इस्तेमाल पर बवाल अकाली दल प्रमुख ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बाबा बकाला में आयोजित वारिस पंजाब दे के कार्यक्रम के लिए पंजाब रोडवेज (PRTC) की बसों का सरकारी स्तर पर उपयोग किया गया। उन्होंने इसे सीधे तौर पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और आप-वारिस पंजाब दे की मिलीभगत का सबूत बताया।
* AAP and Waris Punjab De are one and the same. The same people are going for both the rallies.
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) August 30, 2026
* have you heard what WPD said from stage yesterday ~ that their only purpose is to wipe out Akali dal, not your seva.
* This WPD chief, he became a Sikh just 4 years ago.
* these… pic.twitter.com/m4e183ZrqM
उज्बेकिस्तान के साथ यूरेनियम डील: भारत की परमाणु शक्ति बनने की बड़ी तैयारी
अपने तो अपने होते हैं : सुखबीर बादल का दिल्ली वाली पार्टियों पर बड़ा हमला, पंजाब को लेकर कही यह बात
पानीपत में द ग्रेट खली की SUV का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे भारतीय पहलवान
राहुल गांधी को PM बनाने की जिद: तमिलनाडु सरकार में इस्तीफे की धमकी से मचा सियासी बवाल
शेर-ए-पंजाब T20 लीग: 39 गेंदों में शतक, 12 छक्के और इतिहास का 5वां सबसे बड़ा रन चेज
नेपाल आपदा पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की दिल छू लेने वाली अपील
फोन पर बात करते हुए महिला ने आठ साल के बच्चे को कुचला, पिता बिलखे- मेरी इकलौती संतान थी
ये वारिस नहीं, वायरस हैं : सुखबीर सिंह बादल का वारिस पंजाब दे और AAP पर बड़ा हमला
21 साल की उम्र में रचा इतिहास: बिना बड़े स्टार्स के बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 30 करोड़
कौन हो आप... पता है मैंने कितने रियलिटी शो जीते हैं? एल्विश यादव और निरहुआ के बीच छिड़ी जंग