तमिलनाडु की सत्ता के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार में कांग्रेस के एक मंत्री ने गठबंधन धर्म को चुनौती देते हुए गठबंधन को चेतावनी दी है। इस बयान ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।
इस्तीफे की खुली चेतावनी राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता राजेश कुमार ने कन्याकुमारी में एक सभा के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि राहुल गांधी को साल 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) इस दावे पर सहमति नहीं जताती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।
क्या है गठबंधन का गणित? तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बाहर की किसी पार्टी (TVK) ने सरकार बनाई है। विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। TVK के पास 108 सीटें हैं और कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए अहम है। गठबंधन के तहत कांग्रेस को सरकार में दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट मिली हुई है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें कांग्रेस मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब गठबंधन सरकार के भीतर तालमेल बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। यदि कांग्रेस अपने मंत्री पद वापस लेती है, तो TVK सरकार के लिए बहुमत का संकट खड़ा हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान न केवल गठबंधन में दरार डाल सकता है, बल्कि आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत भी दे रहा है।
पूर्व CM स्टालिन की सुरक्षा में कटौती इसी बीच, राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। समीक्षा के बाद स्टालिन की सुरक्षा श्रेणी को Z+ से घटाकर Z कर दिया गया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटकर 34 रह गई है, जिसे लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Kanyakumari, Tamil Nadu Minister Rajesh Kumar says, Rahul Gandhi will be the Prime Minister of India in 2029. If the Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) says it does not agree with this, the two Congress ministers in the TVK Cabinet will resign from their posts... (30.08) pic.twitter.com/JGYDhrlZCf
— ANI (@ANI) August 31, 2026
IPL 2027: क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम का होगा अंत? BCCI ने 10 टीमों से मांगा फीडबैक
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस तक पहुंची शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
यूपी पंचायत चुनाव की मांग को लेकर लखनऊ में बवाल, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी
छुट्टी मिल जाती तो मेरी पत्नी आज जिंदा होती —ड्यूटी के बोझ तले दबी महिला सिपाही की मौत पर मचा बवाल
अभिषेक बनर्जी पर FIR का ऑनलाइन पेच : जानिए पुलिस के खिलाफ क्यों लामबंद हुए TMC सांसद के वकील
मेट्रो में अजीब हरकत का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- क्या कानून सबके लिए बराबर नहीं?
मैं अभी जिंदा हूं : टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हैरान रह गए हिंदू युवा वाहिनी नेता
लॉर्ड्स में पाकिस्तान का किला ढहा: इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा, बाबर की टीम के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड
क्या गली क्रिकेट खेल रहे हैं बाबर? जोफ्रा आर्चर की रफ्तार ने खोल दी पोल
ग्रैंड कैन्यन का रौद्र रूप: फ्लैश फ्लड में 20 से ज्यादा लोग लापता, मची भारी तबाही