नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि कई संस्थानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस तबाही के बीच नेपाल पुलिस ने एक साहसी अभियान चलाकर बैंक में फंसे करोड़ों के खजाने को सुरक्षित बाहर निकाला है।
आठ घंटे चला रेस्क्यू मिशन बाढ़ के पानी में डूबे एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा के वॉल्ट में भारी मात्रा में नकदी और सोना मौजूद था। बैंक की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए पुलिस ने आठ घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दस्तावेज भी सुरक्षित निकाले गए सिर्फ नकदी और सोना ही नहीं, बल्कि बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड को भी पुलिस ने सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद पूरी संपत्ति को भारी सुरक्षा के बीच एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। नेपाल पुलिस ने इस ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
बाढ़ की विभीषिका: अपनों को खोने का दर्द नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में स्थिति इतनी भयावह है कि बाढ़ के पानी में बहकर आए शवों की पहचान करना तक मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से अब अज्ञात शवों को सामूहिक रूप से दफनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला चितवन जिले के देवघाट के जंगलों में सैकड़ों कब्रें खोदी गई हैं। जिला अधिकारी गणेश आर्यल के अनुसार, शवों के अत्यधिक सड़ जाने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे से बचाने के लिए प्रशासन ने इन शवों को जल्द से जल्द दफनाने का कठिन निर्णय लिया।
करिब ८ घण्टाको निरन्तर प्रयास पछि कृषि विकास बैंक, त्रिशूली ढुंगे शाखाबाट करिब रु. १.५ करोड नगद, अनुमानित रु. ५० करोडको सुन तथा महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित स्थानमा सार्दै नेपाल प्रहरी । pic.twitter.com/vAOoOP2VT8
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 30, 2026
ई-क्रिकेट: मोबाइल गेमिंग से संवर रहा करियर, अब ओलंपिक मेडल पर टिकी युवाओं की नजर
दलीप ट्रॉफी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, शतक से चूके तो पिच पर ही उतार दी भड़ास
कासगंज सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल
आपके घर का बच्चा मरे तब क्या चुप रहेंगे? अंकित बालियान की पत्नी ने सपा सांसद को घेरा
15 साल की उम्र में मचाया तहलका: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में बना इतिहास
गैंगस्टरों का नया डिजिटल हथियार: मोबाइल से सुपारी , स्नैपचैट से रची जा रही खौफनाक साजिशें
मिशन 2027: अखिलेश यादव का बूथ विजय मंत्र, सरकार को घेरा एआई वॉर और भ्रष्टाचार पर
SCO समिट: युद्ध के बीच मोदी-पेजेशकियान की अहम मुलाकात, क्या बदलेगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?
बाढ़ में 4 दोस्तों की मौत पर बोले मंत्री विजय सिन्हा: मौत की वजह चाहे जो हो, पीड़ितों को मिलेगी सरकारी सहायता
अंकित बालियान हत्याकांड: गोगी गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, DGP ने खोले साजिश के बड़े राज