हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मुख्य शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
मुठभेड़ में मारे गए गोगी गैंग के गुर्गे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटरों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। ये दोनों कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े हुए थे। सोमवार तड़के शामली-कैराना मार्ग पर पुलिस और इन बदमाशों के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों मारे गए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
सोची-समझी साजिश का हुआ खुलासा डीजीपी राजीव कृष्णन ने प्रेस वार्ता में बताया कि अंकित की हत्या कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। हत्यारों ने वारदात से पहले पूरी रेकी की थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके।
होटल के सीसीटीवी से खुली पोल जांच में सामने आया कि शूटरों ने 20 अगस्त को शामली के सूर्या होटल में शरण ली थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैद हो गई थीं। 20 और 21 अगस्त को उन्होंने अंकित की हर मूवमेंट पर नजर रखी और उसकी पूरी जानकारी जुटाई। 29 अगस्त को पुलिस ने इन दोनों की आधिकारिक पहचान की थी।
बाहर से मंगवाए गए थे हथियार डीजीपी के अनुसार, इस मिशन के लिए हथियार बाहर से मुहैया कराए गए थे। घटना के दिन चार हमलावरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मारे गए शूटरों के पास से पुलिस ने हथियार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
दो शूटर अभी भी फरार घटना के बाद से ही पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल दो शूटरों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अंकित बालियान के पिता ने इसे आधा न्याय बताया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार दो अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।
*Lucknow, UP: On the Ankit Baliyan murder case, DGP Rajeev Krishna says, The investigation also revealed that the shooters were provided weapons from outside, and the murder was carried out in a planned manner by four assailants on the day of the incident. After the murder, the… pic.twitter.com/6nUmCLaZuH
— IANS (@ians_india) August 31, 2026
समुद्र की गहराइयों में बढ़ेगा भारत का दबदबा: नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ विध्वंसक INS निपुण
होर्मुज में बारूद का खेल: अमेरिका ने दागीं मिसाइलें, तो ईरान ने जॉर्डन में किया पलटवार
कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें, तो उसे वोट देना : सपा MLC के विवादित बयान से सियासी पारा गरम
अखरोट के जंगल, बर्फीले तेंदुए और ईगल हंटिंग: किर्गिस्तान की अद्भुत दुनिया, जहां पहुंचे पीएम मोदी
अगर हिंदू जागते हैं तो दुनिया जागती है : टोरंटो से मोहन भागवत का वैश्विक संदेश
नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे रद्द? इंडिया गेट मार्च से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम
भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है : कनाडा में मोहन भागवत ने बताया सेवा को हमारा डीएनए
तिनके की तरह बह गया पूरा घर: नेपाल में बाढ़ के बीच मौत के मुंह से बाहर निकलीं मां-बेटी
समंदर की गहराइयों में संकटमोचक : INS निपुण से अभेद्य हुआ भारत का समुद्री सुरक्षा चक्र
सुख-दुख के साथी : नेपाल की तबाही पर भावुक हुए राजनाथ सिंह, दूतावास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि