टोरंटो में आयोजित हिंदू विश्व बंधु कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सेवा भावना और हिंदू संस्कृति के समावेशी स्वरूप पर जोर दिया।
मोहन भागवत ने भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा विश्व को मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा, जब भी दुनिया में कहीं से भारत से मदद मांगी गई, हमने कभी इनकार नहीं किया। बिना मांगे भी हमने सहायता की है। इसीलिए कहा जाता है कि अगर हिंदू जागते हैं, तो दुनिया जागती है।
आरएसएस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि हिंदू शब्द को किसी विशिष्ट भाषा, पूजा पद्धति या जीवनशैली तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू विचारधारा सभी का सम्मान करती है और सभी को स्वीकार करना सिखाती है। यह आध्यात्मिक पंरपरा विविधता में एकता और सजीव-निर्जीव सभी तत्वों को अपना मानना सिखाती है।
भागवत ने भारत की पहचान को महाशक्ति से इतर विश्वगुरु के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी सेवा भावना के कारण विश्व में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को जामनगर के महाराजा द्वारा दी गई शरण का उदाहरण दिया।
हालिया संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य विमानों ने संकटग्रस्त क्षेत्रों से न केवल भारतीय नागरिकों को, बल्कि सात अन्य देशों के लोगों को भी सुरक्षित निकाला। उन्होंने बताया कि भारत ऐतिहासिक रूप से मुसलमानों, ईसाइयों, यहूदियों और पारसियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है।
न्यूयॉर्क और टोरंटो में कुछ विरोधों के बावजूद आयोजित इस वैश्विक कार्यक्रम में भागवत ने स्पष्ट संदेश दिया कि एकता ही मानवता का आधार है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म भले ही अलग रास्ते अपनाते हों, लेकिन इंसानियत और सच्चाई का मूल मंत्र एक ही है।
संघ प्रमुख ने पहले भी अमेरिका में जोर देकर कहा था कि यदि कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं रहने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं है। टोरंटो के मंच से भी उन्होंने इसी समावेशी और सर्व-धर्म समभाव का संदेश दोहराया।
#WATCH | Toronto, Canada | Addressing the Hindu Vishwa Bandhu - Embrace the World in Friendship event in Toronto, RSS Chief Mohan Bhagwat says, Whenever Bharat has been asked for help anywhere in the world, it has never refused and it extends a helping hand even without even… pic.twitter.com/8bHIhhoGB2
— ANI (@ANI) August 30, 2026
15 साल के कप्तान का मास्टरस्ट्रोक : आखिरी 3 सेकंड में DRS लेकर पलटा मैच का पासा
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए दो शूटर
4000 करोड़ की रामायण में राजा जनक का किरदार निभाएंगे टीवी के ये दिग्गज अभिनेता!
मोजतबा की एकजुटता वाली अपील के कुछ घंटे बाद ही दहला ईरान, अमेरिका ने लारक द्वीप पर बरसाईं मिसाइलें
मेले में हथियारों का खेल : रक्षाबंधन पर हुई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस की जांच शुरू
हिमांशु भाऊ गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार: कोटा से गिरफ्तार हुए 4 खूंखार गुर्गे
नेपाल में जलप्रलय: गंडक नदी में मिले शव, कर्नाटक के 14 पर्यटक अब भी लापता
# बाढ़ के सैलाब में फंसी जान, फरिश्ता बनी भैंस ने पीठ पर बैठाकर पार कराई उफनती नदी
ताशकंद में पीएम मोदी ने शास्त्री को किया नमन, अब किर्गिस्तान के मिशन पर रवाना
ट्रेन में सो रही महिला के साथ शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल; आरोपी की क्लास का सच आया सामने