निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण इन दिनों मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर है कि फिल्म में माता सीता (साई पल्लवी) के पिता यानी राजा जनक के किरदार के लिए एक मंझे हुए कलाकार को चुन लिया गया है।
कौन हैं राजा जनक? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता राजीव कुमार को निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में राजा जनक की भूमिका के लिए फाइनल किया गया है। राजीव कुमार टीवी जगत का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने मिलके भी हम न मिले और कभी कभी इत्तेफाक से जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
फिल्मों में भी रहा है शानदार सफर राजीव कुमार सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। इनमें द केरला स्टोरी , लक्ष्य और रणबीर कपूर के साथ संजू जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इमरान हाशमी के साथ तस्करी जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
मेकर्स की ओर से पुष्टि बाकी हालांकि इस बड़ी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है, लेकिन फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। फैंस इस अनुभवी अभिनेता को राजा जनक के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
कब रिलीज होगी रामायण? रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इसी साल 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। फैंस इस पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं।
🚨 BIG BREAKING 🔥
— Our Indian Cinema (@OurIndianCinema) August 30, 2026
It s confirmed that Actor Rajiv Kumar is the the Iconic character of Raja Janak in #Ramayana
It s no more speculation or any guess, it s confirmed 💯 pic.twitter.com/0RtMTJIKbi
ब्रह्मांड का 3D नक्शा बनाएगा NASA का नया टेलीस्कोप, अरबों आकाशगंगाओं के खुलेंगे राज़
दिल्ली की चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से हैवानियत, 47 किमी तक चला दरिंदगी का सिलसिला
ट्रेन में सो रही महिला के साथ शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल; आरोपी की क्लास का सच आया सामने
चेहरा छिपाकर जी रही हूं : PM मोदी को गाली देने वाली किशोरी का नया वीडियो वायरल, AAP ने साधा निशाना
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027: श्रीलंका से छिनी मेजबानी, अब खतरे में टीम का भविष्य?
राजस्थान में मानसून पर ब्रेक: उमस से बेहाल होंगे लोग, जानें कब से फिर झमाझम बरसेगा पानी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास
मेरी गाड़ी कैसे रोकी? गर्लफ्रेंड के सामने गार्ड को कुचला, दो बार गाड़ी चढ़ाकर की हत्या
गोल्ड मेडलिस्ट का दर्द: अंतरराष्ट्रीय चैंपियन अब सब्जी बेचने को मजबूर
महिला एशिया कप: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 गेंदबाज