आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में कनाडा पहुंचे हैं। टोरंटो में आयोजित हिंदू विश्व बंधु कार्यक्रम में उन्होंने भारत की प्राचीन परंपराओं और सेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी महाशक्ति बनने की होड़ में नहीं रहा, बल्कि वह मानवता की निस्वार्थ सेवा के जरिए ही विश्वगुरु बना है।
संकट में मददगार भारत भागवत ने स्पष्ट किया कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जब भी भारत से मदद मांगी गई, उसने कभी इनकार नहीं किया। कई बार भारत ने बिना मांगे भी आगे बढ़कर संकट में फंसे देशों की सहायता की है।
विविधता हमारी खूबसूरती है संघ प्रमुख ने भारत की विविधता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग भाषाएं, पंथ और संस्कृतियां हमारी एकता के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की खूबसूरती हैं। उन्होंने लोगों से ये मेरा और वो तुम्हारा जैसी संकुचित सोच से ऊपर उठने का आह्वान किया। भागवत ने कहा कि अलग-अलग पहचान के बावजूद सभी मनुष्यों में एक ही दिव्यता है।
इतिहास से सीख: सेवा के लिए बलिदान अपने संबोधन में भागवत ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए ह्वेन त्सांग और नालंदा के छात्रों की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे तीन भारतीय छात्रों ने नालंदा के ज्ञान को चीन तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए गंगा में अपनी जान तक दे दी थी। यही भारत का वह डीएनए है, जो मानवता के लिए ज्ञान और सेवा को सर्वोपरि मानता है।
शरण देने वाला देश भारत भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म का मूल स्वभाव ही सबको स्वीकार करना है। भारत ने हमेशा अत्याचार से पीड़ित लोगों को शरण दी है। चाहे वह मुस्लिम हों, ईसाई, पारसी या यहूदी, भारत ने सबको अपने गले लगाया। उन्होंने कहा कि एक हिंदू की सोच हमेशा यही होनी चाहिए कि वह खुद विकसित हो, ताकि वह मानवता की सेवा कर सके।
ऐतिहासिक उदाहरण भागवत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को जामनगर के महाराजा द्वारा दी गई सुरक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से ही अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए शरणार्थियों को तब तक सुरक्षा दी है, जब तक वे अपने घर सुरक्षित नहीं लौट गए।
*#WATCH | Toronto, Canada | Addressing the Hindu Vishwa Bandhu - Embrace the World in Friendship event in Toronto, RSS Chief Mohan Bhagwat says, Whenever Bharat has been asked for help anywhere in the world, it has never refused and it extends a helping hand even without even… pic.twitter.com/8bHIhhoGB2
— ANI (@ANI) August 30, 2026
मेट्रो में अजीब हरकत का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- क्या कानून सबके लिए बराबर नहीं?
इस्लाम सबसे बेहतर : कर्नाटक के मंत्री के बयान पर घमासान, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा
मौत से 5 सेकंड पहले फरिश्ता बनी मां: नेपाल सैलाब का वो वीडियो देख दहल जाएगा दिल
लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता की निर्मम हत्या, जमीन विवाद में ड्राइवर निकला कातिल
नेपाल की तबाही में भाई का जिगर: नन्ही बहन को गोद में उठाए अपनों की तलाश में भटकता रहा मासूम
झांसी: प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी का यू-टर्न, ससुराल पक्ष पर लगाए यौन उत्पीड़न और जबरन वीडियो बनाने के गंभीर आरोप
अपने तो अपने होते हैं : सुखबीर बादल का दिल्ली वाली पार्टियों पर बड़ा हमला, पंजाब को लेकर कही यह बात
ब्रह्मांड का 3D नक्शा बनाएगा NASA का नया टेलीस्कोप, अरबों आकाशगंगाओं के खुलेंगे राज़
घर से बाहर निकलना मुश्किल, मेरी आजादी खत्म हो गई : पीएम को गाली देने वाली नाबालिग का दर्द
साइप्रस तट पर भीषण नौका हादसा: 8 की मौत, कई अब भी लापता