भारतीय नौसेना की ताकत में एक और बड़ा इजाफा हुआ है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित एक औपचारिक समारोह में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) INS निपुण को नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। यह जहाज न केवल आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है, बल्कि गहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बियों और नौसैनिकों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।
उफनती लहरों में भी अडिग INS निपुण की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रतिकूल परिस्थितियों में टिके रहने का जज्बा है। यह जहाज खराब मौसम और समुद्र की ऊंची उठती लहरों के बीच भी अपनी स्थिति बनाए रखने (Dynamic Positioning System) में सक्षम है। यह सिर्फ एक जहाज नहीं, बल्कि समंदर के भीतर होने वाले जटिल रेस्क्यू, मरम्मत और निगरानी मिशनों का एक चलता-फिरता केंद्र है।
कैसे काम करता है इसका सैचुरेशन डाइविंग सिस्टम ? गहरे समुद्र में फंसे नौसैनिकों को बचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। INS निपुण इस प्रक्रिया को तीन चरणों में अंजाम देता है:
भारत की बढ़ती स्वदेशी ताकत INS निपुण का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा भारत में ही निर्मित है, जो रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। इससे पहले 2025 में INS निस्तार को पूर्वी तट (विशाखापटनम) पर तैनात किया गया था। अब मुंबई में INS निपुण की तैनाती के साथ, भारत ने अपने पश्चिमी और पूर्वी दोनों समुद्री तटों पर एक अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है।
समुद्र की थाह लेने में सक्षम INS निपुण केवल बचाव कार्य तक सीमित नहीं है। इसमें लगे अत्याधुनिक अंडरवॉटर रोबोट और सेंसर इसे समुद्र की गहराइयों की थाह लेने में सक्षम बनाते हैं। इसका मतलब यह है कि अब भारतीय नौसेना को गहरे पानी में छिपे खतरों का सटीक इनपुट मिल सकेगा, जिससे समुद्री सुरक्षा और अधिक चाक-चौबंद हो गई है। यह वेसल समंदर के भीतर दुश्मन की हर साजिश और प्रकृति की हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
INS निपुण... हिंद महासागर में मुनीर का काल !#IndianNavy #INSNipun | @himaninaithani pic.twitter.com/19sMRrCcIY
— Zee News (@ZeeNews) August 31, 2026
मानसून का फाइनल राउंड : दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
अभिषेक बनर्जी पर FIR का ऑनलाइन पेच : जानिए पुलिस के खिलाफ क्यों लामबंद हुए TMC सांसद के वकील
वैभव सूर्यवंशी के साथ 90s का अभिशाप : शतक से चूके तो इतिहास रचते-रचते रह गए
साइप्रस तट पर भीषण नौका हादसा: 8 की मौत, कई अब भी लापता
दिल्ली के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक से इंकार
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर
अलीगढ़ के कॉलेज में खौफनाक सुबह: पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय कर्मचारी का शव, हत्या या आत्महत्या?
नेपाल में जल-प्रलय: 903 मौतों से दहला हिमालय, 4000 से ज्यादा लापता; भारत तक पहुंचे शव
होर्मुज का रण: जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरान का भीषण हमला, तनाव चरम पर
बहते घर में फंसी मां और बेटियां: नेपाल बाढ़ का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर