सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो महिलाओं के पहनावे और मोरल पुलिसिंग पर तीखे सवाल खड़े कर रहा है।
क्या है पूरा मामला? रिया अहीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर आपत्ति जताने वाले लोगों को निशाने पर लिया है। उन्होंने बीच पर स्विमसूट पहनने के दौरान खुद को मिल रही ट्रोलिंग पर तंज कसा है।
हिुंदुत्व और मोरल पुलिसिंग पर सवाल वीडियो में रिया ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा, अगर आपको एक लड़की को बीच पर स्विमसूट में देखने से दिक्कत है, तो गंगा घाट पर जब अंकल चड्डी पहनकर घूमते हैं, तब आपका हिंदुत्व खतरे में क्यों नहीं आता?
रिया ने इस पोस्ट के साथ हिंदुत्व के रक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें मोरल पुलिसिंग बंद करने की नसीहत दी है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां लोग दो गुटों में बंट गए हैं।
कौन हैं रिया अहीर? रिया अहीर को पहचान एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान मिली थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में पुलिस वैन के आगे मजबूती से खड़े होने का उनका वीडियो रातों-रात वायरल हो गया था। हालांकि, रिया का कहना है कि उनकी पहचान सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। वह थिएटर, मॉडलिंग, एक्टिंग और अपने खुद के हैंडक्राफ्टेड अपैरल लेबल के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में जुटी हैं।
क्या बिग बॉस में दिखेंगी रिया? रिया अहीर अब अपने बयानों से बाहर निकलकर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 20 की चर्चाओं में भी शामिल हो गई हैं। शो के प्रोमो में रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाया गया है।
खबरों के अनुसार, दर्शकों के वोट तय करेंगे कि इन दोनों में से कौन बिग बॉस के घर में एंट्री करेगा। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होना है, और उससे पहले ही रिया का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
Found this on someone’s story and I’m keeping it 💌 hindutva ke rakshakon jao ab moral-police the men pic.twitter.com/pjxqr0tZEd
— Rhiya (@Rhiyahir) August 30, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ का डिजिटल विजन: सेवा सेतु से ई-ऑफिस तक, साय सरकार ने बदला काम करने का तरीका
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में धमाका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
नेपाल में ग्लेशियर फटने का खौफनाक वीडियो: कैसे एक पल में आई विनाशकारी बाढ़?
नेपाल की तबाही, बिहार की गंडक में महाकाय मछलियों का बसेरा!
नेपाल की तबाही में चमत्कार: सैलाब में सब कुछ बह गया, फिर हरा घर कैसे बच गया?
अंकित बालियान हत्याकांड: दो इनामी शूटर ढेर, पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा अभी बाकी
नेपाल की तबाही: मलबे में अपनों की तलाश और शवों के सड़ने से उपजे हालात ने झकझोरा
पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP का दबदबा: SOI के साथ ने अंकित बिधान को दिलाई बड़ी जीत
नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे रद्द? इंडिया गेट मार्च से पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम
प्लीज CM योगी, मास्टरमाइंड को भी पकड़ें... अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद परिवार की भावुक गुहार