नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही का ऐसा मंजर पेश किया कि देखने वालों की रूह कांप गई। भारी-भरकम चट्टानें, कीचड़ और उखड़े हुए पेड़ों के सैलाब ने कई पक्के मकानों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। इस आपदा में 700 से अधिक लोगों की जान चली गई और 3000 से अधिक लोग लापता हैं।
तबाही के बीच वायरल हुआ हरा घर
इस खौफनाक मंहामारी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हरा घर मलबे के बीच पूरी तरह सुरक्षित खड़ा दिखाई दे रहा है। चारों तरफ बर्बादी के बावजूद यह घर न सिर्फ अपनी जगह पर टिका रहा, बल्कि इसके भीतर मौजूद परिवार ने भी बालकनी में शरण लेकर अपनी जान बचा ली।
आरसीसी फ्रेम का सुरक्षा चक्र
विशेषज्ञों के अनुसार, नेपाल की घाटी में अधिकतर पारंपरिक घर पत्थर की चुनाई (बिना आरसीसी फ्रेम) से बनाए जाते हैं। ऐसे घर ऊपर के वजन को तो झेल लेते हैं, लेकिन बाढ़ के तीव्र पार्श्व दबाव (Side Pressure) को नहीं सह पाते।
इसके उलट, सुरक्षित बचे इस घर में मजबूत आरसीसी फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। इसकी नींव, पिलर और बीम को उच्च गुणवत्ता वाली स्टील की छड़ों से जोड़ा गया था। इस कंक्रीट फ्रेम के कारण घर पर पड़ा पानी का सारा दबाव सीधे जमीन में स्थानांतरित हो गया, जिससे ढांचा ढहने से बच गया।
लोकेशन ने किया बड़ा असर
घर के बच जाने का दूसरा बड़ा कारण उसकी भौगोलिक स्थिति रही। यह घर पानी और मलबे के मुख्य बहाव वाले रास्ते से थोड़ा हटकर और ऊंची जमीन पर बना था। भू-विज्ञान के नियमों के मुताबिक, बाढ़ के दौरान सबसे भारी मलबा और चट्टानें बहाव के गहरे और मुख्य रास्ते से गुजरती हैं।
इसके अलावा, घर के चारों ओर जमा हुए कीचड़ ने एक नेचुरल रैंप का काम किया, जिसने बाद में आने वाले पानी और मलबे के बहाव को घर से दूर मोड़ दिया।
इंजीनियरिंग सीख: आपदा का मुकाबला
यह घटना स्पष्ट संदेश देती है कि यदि मकान बनाते समय सही इंजीनियरिंग, मजबूत निर्माण सामग्री (Construction Material) और सुरक्षित स्थान का चयन किया जाए, तो बड़ी से बड़ी प्राकृतिक आपदा को भी चुनौती दी जा सकती है। यह हरा घर आज आधुनिक निर्माण तकनीकों की मजबूती का जीता-जागता प्रमाण बन गया है।
The House in Green which survived against all Odds.
— D (@Deb_livnletliv) August 28, 2026
Even the brutal wrath of Nature which destroyed everything in its path couldn t shake it s foundation.#Nepal #NepalDisaster pic.twitter.com/sgVRF57jsW
नेपाल बाढ़: मलबे में दबे बैंक से निकला 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ कैश, हैरान कर देगा रेस्क्यू का वीडियो
उत्तरी साइप्रस में भीषण समुद्री हादसा: तुर्की जा रही फेरी पलटी, 8 की मौत और कई लापता
वैभव सूर्यवंशी के साथ 90s का अभिशाप : शतक से चूके तो इतिहास रचते-रचते रह गए
जसप्रीत बुमराह की वापसी का काउंटडाउन शुरू: एशियन गेम्स में दिख सकता है योर्कर किंग का जलवा
नेपाल के सुख-दुख के साथी बने राजनाथ सिंह: बाढ़ में मची तबाही पर दूतावास पहुंचकर जताया दुख
अगर हिंदू जागते हैं, तो दुनिया जागती है : टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
बाढ़ के तांडव में अजेय बना रहा यह हरा घर, मौत के मुंह से यूं बची परिवार की जान
उज्जैन: श्मशान में जलती चिताओं के पास महिला का अघोरी वीडियो वायरल, हड़कंप
इस्लाम सबसे श्रेष्ठ : कर्नाटक के मंत्री के बयान पर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास