उत्तरी साइप्रस के तट पर एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ है, जिसमें 270 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी समुद्र में पलट गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
क्या है मामला? यह फेरी उत्तरी साइप्रस के क्यरेनिया बंदरगाह से तुर्की के तसुचु बंदरगाह की ओर जा रही थी। तुर्की के मर्सिन तट से करीब 7.5 किलोमीटर दूर पहुंचते ही फेरी असंतुलित होकर पलट गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे की सूचना मिलते ही तट रक्षक बल और बचाव टीमें हरकत में आईं। अब तक कुल 237 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, 25 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
खराब मौसम बना काल उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि फेरी के रवाना होने के महज 15 मिनट बाद ही प्रतिकूल मौसम के कारण उसमें पानी भरने लगा था। इसके बाद चालक दल ने मेडे (मदद के लिए) कॉल भेजा, लेकिन इससे पहले कि मदद पहुँचती, फेरी समुद्र में समा गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग लाइफ जैकेट पहने समुद्र में तैरते और मदद का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मेयर मुरात सेंकुल ने बताया कि यह घटना डायना बीच के पास हुई है।
हालिया समय में बढ़ते समुद्री हादसे यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई में वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलट गई थी। उस दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी। समुद्र में सुरक्षा मानकों को लेकर इन बार-बार होती घटनाओं ने एक गंभीर बहस छेड़ दी है।
*BREAKING: Passenger ferry sinking off the coast of Northern Cyprus
— NEXTA (@nexta_tv) August 30, 2026
There are 279 people on board. Turkish media report that some passengers have been injured.
People are awaiting rescue on the overturned ferry, which was heading to the Turkish port of Taşucu
Coast guard… pic.twitter.com/XwgpXiga9q
राजस्थान में मानसून पर ब्रेक: उमस से बेहाल होंगे लोग, जानें कब से फिर झमाझम बरसेगा पानी
8 साल से अधर में लटका पुल: नाव के भरोसे जिंदगी, क्या जनवरी तक मिलेगी राहत?
साइप्रस तट पर भीषण नौका हादसा: 8 की मौत, कई अब भी लापता
महिला एशिया कप: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 गेंदबाज
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर
12 छक्के-10 चौके और 261 की स्ट्राइक रेट: अनमोलप्रीत सिंह की सुनामी के आगे पानी भरते नजर आए अभिषेक शर्मा
क्या वाकई यूरोप बन गया गोरखपुर? रवि किशन के दावे पर छिड़ी सियासी जंग
ग्रैंड कैन्यन का रौद्र रूप: फ्लैश फ्लड में 20 से ज्यादा लोग लापता, मची भारी तबाही
खड़गे के शुद्धिकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस: RSS मुख्यालय के बाहर जलाई मनुस्मृति, जमकर हुआ बवाल
मेट्रो में तैनात हुआ AI जासूस , अब सफर में नहीं थमेंगे पहिए